1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. Magh Purnima Upay: शनि, राहु-केतु और मंगल के बुरे प्रभाव होंगे दूर, माघ पूर्णिमा पर कर लें इन चीजों का दान

Magh Purnima Upay: शनि, राहु-केतु और मंगल के बुरे प्रभाव होंगे दूर, माघ पूर्णिमा पर कर लें इन चीजों का दान

Written By: Naveen Khantwal
Published : Jan 30, 2026 05:46 pm IST,  Updated : Jan 30, 2026 05:46 pm IST
माघ पूर्णिमा का दिन धार्मिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है इसके साथ ही इस दिन कुछ उपाय करके आप ग्रहों की स्थिति को भी सुधार सकते हैं। ज्योतिष में शनि, राहु-केतु और मंगल को क्रूर ग्रह माना जाता है और इनकी प्रतिकूलता के कारण कई परेशानियां आपको आ सकती हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि आप माघ पूर्णिमा 1 फरवरी के दिन क्या दान करके इन ग्रहों को शांत कर सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik

शनि ग्रह की प्रतिकूलता को दूर करने के लिए आपको माघ पूर्णिमा के दिन सरसों के तेल, काले तिल, काले वस्त्र और जूते-चप्पल का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से शनि का बुरा प्रभाव कम होता है और साथ ही जो लोग साढ़ेसाती, ढैय्या की चपेट में हैं उनको भी शुभ फल मिलने लगते हैं।
2/5 Image Source : Freepik

राहु-केतु की प्रतिकूलता को दूर करने लिए माघ पूर्णिमा के दिन जूते-चप्पल, सात प्रकार का अनाज, कंबल आदि का दान आपको करना चाहिए और साथ ही शिव भगवान की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से राहु-केतु शुभ फल प्रदान करने लग जाते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
राहु-केतु की प्रतिकूलता को दूर करने लिए माघ पूर्णिमा के दिन जूते-चप्पल, सात प्रकार का अनाज, कंबल आदि का दान आपको करना चाहिए और साथ ही शिव भगवान की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से राहु-केतु शुभ फल प्रदान करने लग जाते हैं।
मंगल ग्रह के बुरे असर को दूर करने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन आपको गुड़, लाल कपड़े, मसूर दाल आदि का दान करना चाहिए और साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इन आसान उपायों से मंगल की स्थिति सुधरती है और साथ ही मंगलदोष से भी आपको मुक्ति मिलती है।
4/5 Image Source : Freepik
मंगल ग्रह के बुरे असर को दूर करने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन आपको गुड़, लाल कपड़े, मसूर दाल आदि का दान करना चाहिए और साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इन आसान उपायों से मंगल की स्थिति सुधरती है और साथ ही मंगलदोष से भी आपको मुक्ति मिलती है।
अगर आप माघ पूर्णिमा के दिन शनि, राहु-केतु और मंगल ग्रह को शांत कर लेते हैं तो आपके जीवन की कई परेशानियों का अंत हो सकता है। आपको करियर में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं और साथ ही सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी शुभ फल आप प्राप्त करते हैं।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement