Selfish Rashi: ये 4 राशि वाले माने जाते हैं सबसे ज्यादा मतलबी, काम निकालने में होते हैं उस्ताद
Selfish Rashi: ये 4 राशि वाले माने जाते हैं सबसे ज्यादा मतलबी, काम निकालने में होते हैं उस्ताद
Selfish Rashi: कुछ राशियां ऐसी भी होती हैं जिनसे जुड़े लोग अपना काम निकलते ही गायब हो जाते हैं। जिस कारण इन लोगों को स्वार्थी कहा जाता है। चलिए ज्योतिष शास्त्र से जानें वो कौन सी 4 राशियां हैं जो सबसे ज्यादा मतलबी मानी जाती हैं।
Published : Mar 16, 2026 10:40 am IST, Updated : Mar 17, 2026 07:19 am IST
1/5Image Source : canva
Matlabi Rashi: हर एक राशि का अपना स्वभाव और गुण-दोष होते हैं। कुछ राशियों के लोग बेहद दिलदार स्वभाव के होते हैं जो दूसरों के लिए अपना सबकुछ लुटाने को तैयार रहते हैं। तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी होती हैं जिनसे जुड़े लोग अपना काम निकलते ही गायब हो जाते हैं। जिस कारण इन लोगों को स्वार्थी कहा जाता है। चलिए ज्योतिष शास्त्र से जानें वो कौन सी 4 राशियां हैं जो सबसे ज्यादा मतलबी मानी जाती हैं।
2/5Image Source : india tv
मेष राशि (Aries): मेष राशि वाले लोग सबसे पहले खुद के बारे में सोचते हैं इसलिए अक्सर लोग इन्हें स्वार्थी कहते हैं। ये ज्यादातर वही काम करते हैं जिसमें इनका खुद का हित छुपा हो। अपने हित के लिए ये कई बार दूसरे को धोखा भी दे देते हैं।
3/5Image Source : india tv
मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वाले लोग अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। ये तुरंत ही किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं और जब काम निकल जाता है तो ये रिश्ता तोड़ने में जरा सी भी देरी नहीं करते। इनका बातचीत करने का तरीका इतना अलग होता है कि कोई भी इनकी बातों में आसानी से आ जाता है।
4/5Image Source : india tv
कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वाले तब मतलबी बनते हैं जब बात पैसों की आती है। ये किसी को भी पैसा उधार देने से कतराते हैं। ऐसे में जब इनका कोई खास इनसे आर्थिक सहायता मांगता है तो ये उससे दूरी बनाने लगते हैं।
5/5Image Source : india tv
मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वाले काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। ऐसे में जब बात इनके करियर की आती है तो ये स्वार्थी बनने से जरा भी पीछे नहीं हटते। ये अपना काम निकल जाने पर रिश्ता तुरंत ही तोड़ देते हैं।