Natural Healers: पैदाइशी हीलर होते हैं इन 4 राशियों के लोग, इनकी मौजूदगी ही दूर कर देती है सारा तनाव!
Natural Healers: पैदाइशी हीलर होते हैं इन 4 राशियों के लोग, इनकी मौजूदगी ही दूर कर देती है सारा तनाव!
Zodiac Signs Personality: ज्योतिष शास्त्र में 4 ऐसी राशियां बताई गई हैं जिनसे जुड़े लोगों को पैदाइशी हीलर माना गया है। कहते हैं इन लोगों की मौजूदगी किसी मरहम से कम नहीं होती। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
Published : May 07, 2026 01:14 pm IST, Updated : May 07, 2026 01:16 pm IST
1/5Image Source : magnific
Zodiac Signs Personality: हर किसी के जीवन में कोई न कोई ऐसा व्यक्ति जरूर होता है जिससे बात करते ही सारा तनाव दूर हो जाता है। चाहे कितनी ही परेशानियां क्यों न चल रही हों लेकिन अगर उस व्यक्ति के साथ थोड़ा समय बिता लिया जाए, तो मन को शांति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में 4 ऐसी राशियां बताई गई हैं जिनसे जुड़े लोगों को पैदाइशी हीलर माना गया है। कहते हैं इन लोगों की मौजूदगी किसी मरहम से कम नहीं होती। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
2/5Image Source : india tv
कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वाले पैदाइशी हीलर होते हैं। ये दूसरों के दर्द को गहराई से महसूस करते हैं और अमूमन इनके पास हर दुख-दर्द का इलाज होता है। इनकी राय लोगों का काफी पसंद आती है। ये अपनी प्रेरणादायक बातों से तनाव तुरंत ही कम कर देते हैं।
3/5Image Source : india tv
कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वाले अच्छे मार्गदर्शक माने जाते हैं। इनका साथ हर दुख-दर्द से राहत दिला देता है। इनके पास हर समस्या का कोई न कोई समाधान जरूर होता है। ये दूसरों का तनाव कम करने में माहिर होते हैं।
4/5Image Source : india tv
वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों की हीलिंग क्षमता बहुत गहरी होती है। इनकी बातें दूसरों को अंधेरे से बाहर निकलने की ताकत देती हैं। इनका साथ मानसिक शांति देता है।
5/5Image Source : india tv
मीन राशि (Pisces): मीन राशि वाले सबसे दयालु और संवेदनशील होते हैं। दूसरों का दुख इनसे देखा नहीं जाता। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपके बिना बताए ही ये आपकी तकलीफ समझ लेते हैं। इनकी मोटिवेशनल बातें हर तकलीफ का इलाज कर देती हैं।