Numerology: ऊंचे भाग्य वाली होती हैं इन 4 बर्थ डेट वाली लड़कियां, बॉस बनकर खूब कमाती हैं नाम
Numerology: ऊंचे भाग्य वाली होती हैं इन 4 बर्थ डेट वाली लड़कियां, बॉस बनकर खूब कमाती हैं नाम
Numerology: इस मूलांक की लड़कियां बहुत ही मेहनती और तेज दिमाग की होती हैं। करियर में तेजी से ग्रोथ करती हैं और खूब सफलता पाती हैं। जानिए ये किस मूलांक की लड़कियां हैं।
Published : Nov 02, 2025 01:30 pm IST, Updated : Nov 04, 2025 06:40 pm IST
1/7Image Source : canva
अंकज्योतिष शास्त्र में जन्म तारीख, मूलांक और भाग्यांक के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। आज हम आपको 4 ऐसे अंकों के बारे में बताएंगे जिसमें जन्मी लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इसके साथ ही ये बहुत बुद्धिमान और मेहनती भी होते हैं। जिस कारण से ये कम ही समय में सबकी बॉस बन जाती हैं।
2/7Image Source : canva
यहां हम बात कर रहे हैं 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मी लड़कियों के बारे में जिनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक की लड़कियां बड़े ही ऊंचे भाग्य की मानी जाती हैं। कहते हैं ये जिस भी काम में हाथ डालती हैं उसमें सफलता पाती हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। इन्हें किस्मत से सबकुछ हासिल होता है। करियर में ये काफी ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। ये अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं।
3/7Image Source : canva
3 तारीख को जन्मी लड़कियां: जिन लड़कियों की जन्म तारीख 3 होती है वो भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। ये अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं।
4/7Image Source : canva
12 तारीख को जन्मी लड़कियां: इस तारीख में जन्मी लड़कियों पर ईश्वर की खास कृपा रहती है। ये कड़ी मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं और कम ही समय में सबकी बॉस बन जाती हैं। इन्हें किस्मत से सबकुछ हासिल होता है।
5/7Image Source : canva
21 तारीख को जन्मी लड़कियां: इस तारीख में जन्मी लड़कियां मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। करियर में खूब सफलता पाती हैं। कामयाबी हासिल करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करती हैं और अपनी अलग अलग पहचान बनाती हैं। ये बॉस बनकर राज करती हैं।
6/7Image Source : canva
30 तारीख में जन्मी लड़कियां: ये लड़कियां पैदाइशी किस्मत वाली होती हैं। इन्हें मेहनत का फल जल्दी प्राप्त हो जाता है। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।
7/7Image Source : canva
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)