रिस्क लेकर पैसा कमाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, बनते हैं बिजनेस टायकून
रिस्क लेकर पैसा कमाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, बनते हैं बिजनेस टायकून
अंकज्योतिष में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। इसमें एक ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है जिस मूलांक के लोग बिजनेस के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं।
Published : Nov 12, 2025 02:22 pm IST, Updated : Nov 13, 2025 09:03 am IST
1/6Image Source : canva
अंकज्योतिष में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। इसमें एक ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है जिस मूलांक के लोग बिजनेस के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं। ये लोग रिस्क लेने से नहीं घबराते और पैसों से पैसा बनाने में माहिर होते हैं। इन पर ग्रहों के राजा सूर्य देव की विशेष कृपा रहती है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम किस मूलांक की बात कर रहे हैं?
2/6Image Source : canva
मूलांक 1 के लोग बिजनेस करने में सबसे अच्छे माने जाते हैं। इन पर सूर्य देव की खास कृपा सदैव बनी रहती है। ये लोग रिस्क लेने से कभी नहीं घबराते इसलिए व्यापार में बुलंदियां छूते हैं। बता दें जिनकी जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है उनका मूलांक 1 होता है।
3/6Image Source : canva
इस मूलांक वालों में बिजनेस टायकून बनने की क्षमता जन्मजात होती है। ये लोग अपने फैसलों से सभी को चौंका देते हैं। किसी भी संकट के समय घबराने के बजाय ये नई दिशा खोज लेते हैं।
4/6Image Source : canva
इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और किसी के अधीन रहकर काम नहीं कर सकते इसलिए ये अक्सर अपना बिजनेस ही करते हैं।
5/6Image Source : canva
इस मूलांक के लोग बहुत मेहनती भी होते हैं। जो लक्ष्य बना लेते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े। ये जीवन में आने वाली चुनौतियों से जरा भी नहीं घबराते।
6/6Image Source : canva
मूलांक 1 वाले लोग नेतृत्व, प्रबंधन और राजनीति जैसे क्षेत्रों में अच्छा करते हैं। इसके अतिरिक्त, ये सेना, पुलिस, ठेकेदारी और इलेक्ट्रॉनिक्स या सोने के व्यापार जैसे क्षेत्रों में भी सफल हो सकते हैं।