इस मूलांक के लोगों के पेट में नहीं पचती कोई बात, इनसें कुछ भी सोच समझकर ही करें शेयर
इस मूलांक के लोगों के पेट में नहीं पचती कोई बात, इनसें कुछ भी सोच समझकर ही करें शेयर
मूलांक 3 वाले लोग काफी बातूनी और ओपन माइंडेड होते हैं, लेकिन गोपनीयता उनके लिए चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में सोच-समझकर उनसे अपनी बातें शेयर करना ही समझदारी है।
Published : Oct 02, 2025 12:52 pm IST, Updated : Oct 02, 2025 12:52 pm IST
1/6Image Source : freepik
अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो उसकी जन्मतिथि से जुड़ा होता है। इस मूलांक से उस व्यक्ति के स्वभाव, आदतों और व्यवहार के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिस मूलांक के लोग अपने पेट में कोई बात नहीं पचा पाते।
2/6Image Source : freepik
मूलांक 3 वाले लोगों के बारे में माना जाता है कि इनके पेट में कोई बात नहीं पचती। जिनका जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 3 होता है।
3/6Image Source : freepik
मूलांक 3 वालों का स्वभाव खुला, बातूनी और मिलनसार होता है। यह लोग अक्सर दूसरों की बातें भी बिना किसी दुर्भावना के किसी से भी शेयर कर देते हैं। ऐसा ये जानकर नहीं करते बल्कि इनसें अनजाने में ऐसा हो जाता है।
4/6Image Source : freepik
मूलांक 3 का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है, जो ज्ञान और वाणी का प्रतिनिधित्व करता है। इस कारण से इन लोगों में बोलने की क्षमता काफी ज्यादा विकसित होती है और अपनी इसी आदत के कारण ये कोई भी बात गोपनीय नहीं रख पाते।
5/6Image Source : freepik
ऐसे में यदि आपको कोई दोस्त मूलांक 3 से जुड़ा है तो उनसे कोई भी गोपनीय जानकारी साझा करते समय थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि उनकी स्वाभाविक बातचीत की शैली आपकी निजी बातों को सार्वजनिक कर सकती है।
6/6Image Source : freepik
हालांकि मूलांक 3 वाले बेहद अच्छे दोस्त साबित होते हैं। मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी धोखा नहीं देते। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)