सावन में करें मां पार्वती के 3 मंत्रों का जप, प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिलेंगे शुभ परिणाम
सावन में करें मां पार्वती के 3 मंत्रों का जप, प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिलेंगे शुभ परिणाम
सावन के महीने में माता पार्वती के कुछ मंत्रों का जप करने से आपको प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुखद फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको इन्हीं मंत्रों के बारे में जानकारी देंगे।
Published : Aug 06, 2026 04:32 pm IST, Updated : Aug 06, 2026 04:32 pm IST
1/4Image Source : Canva
सावन के महीने में भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा करने से आपको लाभ की प्राप्ति होती है। अगर आप प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त करना चाहते हैं तो माता पार्वती के 3 मंत्रों का जप आपको सावन में करना चाहिए। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।
2/4Image Source : Magnific
प्रेम और वैवाहिक जीवन की हर बाधा को दूर करने के लिए और संबंधों में मधुरता लाने के लिए आपको 'ॐ उमामहेश्वराभ्यां नमः' मंत्र का जप करना चाहिए। प्रतिदिन ना भी कर पाएं तो सावन सोमवार को इस मंत्र का जप आप कर सकते हैं।
3/4Image Source : Magnific
वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए, योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए और प्रेम के रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने के लिए मां पार्वती के मंत्र '"हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया। तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।' का जप आपको सावन में करना चाहिए।
4/4Image Source : Magnific
जिन लोगों की शादी में देरी हो रही है या शादी के बात जीवनसाथी के साथ सामंजस्य नहीं बन रहा तो उन्हें सावन के महीने में मां पार्वती के मंत्र 'ऊँ ह्रीं गौर्ये नम:' का जप करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से भी प्रेम और वैवाहिक जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।