सावन पूर्णिमा के दिन घर लाएं भगवान शिव से जुड़ी ये 5 चीजें, पाएंगे सुख-शांति और बरकत
सावन पूर्णिमा के दिन घर लाएं भगवान शिव से जुड़ी ये 5 चीजें, पाएंगे सुख-शांति और बरकत
सावन पूर्णिमा के दिन घर लाएं भगवान शिव से जुड़ी ये 5 चीजें, पाएंगे सुख-शांति और बरकत- sawan purnima 2025 ke din ghar layain ye paanch chizain payainge sukh shanti or barkat
Published : Aug 06, 2025 05:57 pm IST, Updated : Aug 06, 2025 05:57 pm IST
1/6Image Source : Unsplash
सावन पूर्णिमा का व्रत 9 अगस्त 2025 को रखा जाएगा। इसी दिन रक्षाबंधन भी है। सावन पूर्णिमा के शुभ दिन पर भगवान शिव से जुड़ी कुछ चीजें घर लाने से आपको शिव कृपा प्राप्त होती है। आज हम आपको इन्हीं वस्तुओं के बारे में जानकारी देंगे।
2/6Image Source : Unsplash
गंगाजल को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप सावन की पूर्णिमा पर गंगाजल घर ले आएं तो शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मकता बनी रहती है और शिव कृपा भी आप प्राप्त करते हैं।
3/6Image Source : Unsplash
डमरू भगवान शिव का प्रिय वाद्ययंत्र है और साथ ही ये ब्रह्मांडीय ध्वनि का प्रतीक भी है। सावन पूर्णिमा के दिन डमरू को घर में लाने से आपके परिवार में आनंद बना रहता है। भगवान शिव की कृपा भी आप पर और आपके घर के लोगों पर बरसती है।
4/6Image Source : Unsplash
कैलाश पर्वत भगवान शिव का निवास स्थान तो है ही, साथ ही इसे पृथ्वी का केंद्र भी माना जाता है। ऐसे में सावन पूर्णिमा के दिन अगर आप कैलाश की तस्वीर घर में लाकर लगा दें तो भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं। कैलाश की तस्वीर घर में होने से घर के लोगों का आध्यात्मिक बल बढ़ता है।
5/6Image Source : Unsplash
भगवान शिव के प्रिय नंदी जी की मूर्ति भी आप सावन पूर्णिमा पर घर ला सकते हैं। नंदी को भक्ति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। सावन की पूर्णिमा पर इनकी मूर्ति घर में लाने से आपके घर का माहौल भी भक्तिमय होता है और सकारात्मक ऊर्जा आपको मिलती है।
6/6Image Source : Unsplash
सावन पूर्णिमा के दिन पार्थिव शिवलिंग घर लाने से सुख-शांति और बरकत आपको प्राप्त होती है। शिवलिंग का घर में होना घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है और परिवार के लोगों में ऊर्जा का संचार भी करता है।