सावन पूर्णिमा के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, भोलेनाथ प्रसन्न हो खुशियों से भर देंगे झोली
सावन पूर्णिमा के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, भोलेनाथ प्रसन्न हो खुशियों से भर देंगे झोली
सावन पूर्णिमा के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, भोलेनाथ प्रसन्न हो खुशियों से भर देंगे झोली- sawan purnima ke din karain in chizaon ka daan bhagwan shiv barsainge kripa purnima 2025
Published : Aug 07, 2025 02:23 pm IST, Updated : Aug 07, 2025 02:23 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सावन पूर्णिमा 9 अगस्त 2025 को है इसी दिन रक्षाबंधन का पावन त्योहार भी मनाया जाएगा। यह दिन शिव कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आइए ऐसे में जानते हैं कि किन चीजों का दान करके इस दिन आप भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
2/5Image Source : Unsplash
सावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आपको अन्न का दान अवश्य करना चाहिए। अन्न का दान करने से भगवान शिव तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। ऐसा करने से आपके घर में भी कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
3/5Image Source : Unsplash
इस दिन आपको दूध, दही या दूध से बनी मिठाइयों का दान भी करना चाहिए। सावन पूर्णिमा पर शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाता है, साथ ही अगर इस दिन आप दूध या दूध से बने पदार्थों का दान करते हैं तो महादेव अति प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन की कई परेशानियों का अंत हो सकता है।
4/5Image Source : Unsplash
सावन पूर्णिमा के दिन आपको किसी शिव मंदिर में जाकर दीपदान भी अवश्य करना चाहिए। यह उपाय करने से आपके जीवन में सकारात्मकता आती है। भगवान शिव के आशीर्वाद से आपको पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम मिलते हैं साथ ही आध्यात्मिक रूप से भी आप उन्नति पाते हैं।
5/5Image Source : Unsplash
तिल, गुड़, वस्त्र आदि का दान भी आपको सावन पूर्णिमा के दिन करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आपको आत्मिक प्रसन्नता तो प्राप्त होती ही है साथ ही शिव जी का आशीर्वाद भी आप पर हमेशा बना रहता है।