Published : Jul 17, 2026 10:46 pm IST, Updated : Jul 17, 2026 10:46 pm IST
1/4Image Source : Canva
शनिवार की रात में अगर सपने में आप कुछ विशेष चीजों को देखते हैं तो इन्हें शनि कृपा का प्रतीक माना जाता है। इन सपनों के आने के बाद आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन सपनों के बारे में।
2/4Image Source : Unsplash
शनिवार की रात में सपने में अगर आपको काला कुत्ता नजर आता है तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। काले कुत्ते का संबंध शनि देव से हैं। ऐसे में सपने में काले कुत्ते का दिखना संकेत है की शनि देव आप से प्रसन्न हैं और आपके जीवन की परेशानियों का अंत अब हो सकता है।
3/4Image Source : Unsplash
शनिवार की रात में अगर आपको काले रंग का शिवलिंग सपने में दिखता है तो ये भी बेहद शुभ संकेत है। इस सपने के बाद शिव भगवान और शनि देव दोनों की कृपा आपको प्राप्त होती है। ऐसा सपना आने के बाद करियर, पारिवारिक और आर्थिक जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं।
4/4Image Source : Magnific
सपने में अगर आपको शनि देव का मंदिर शनिवार की रात में दिखता है तो यह भी शुभ संकेतक है। ऐसा होने के बाद आपके कष्ट दूर हो सकते हैं और भाग्य आपका साथ देने लगता है।