आमदनी के बाद भी खाली जेब? घर में पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं, तो तुलसी की जड़ दिलाएगी आर्थिक तंगी से राहत
आमदनी के बाद भी खाली जेब? घर में पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं, तो तुलसी की जड़ दिलाएगी आर्थिक तंगी से राहत
tulsi ke Upay: मेहनत करने और कमाई बढ़ने के बाद भी जब सेविंग नहीं बन पाती, तो मन में सवाल उठता है कि आखिर परेशानी की जड़ क्या है। ज्योतिष के अनुसार, घर की नकारात्मक ऊर्जा या ग्रहों की कमजोर स्थिति की वजह से धन टिक नहीं पाता। ऐसे में तुलसी की जड़ से जुड़े उपायों से आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकता है।
Published : Dec 26, 2025 08:54 am IST, Updated : Dec 26, 2025 08:54 am IST
1/7Image Source : Canva
लोगों की यह शिकायत होती है कि उनके घर में पैसा तो आता है, लेकिन रुकता नहीं। कभी अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ जाता है, तो कभी छोटी-छोटी जरूरतें धीरे-धीरे जेब खाली कर देती हैं। मेहनत करने और कमाई बढ़ने के बाद भी जब सेविंग नहीं बन पाती, तो मन में सवाल उठता है कि आखिर परेशानी की जड़ क्या है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की नकारात्मक ऊर्जा या ग्रहों की कमजोर स्थिति की वजह से धन टिक नहीं पाता। ऐसे में तुलसी की जड़ से जुड़े उपायों को अपनाने से आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकता है।
2/7Image Source : Canva
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अगर घर में लगातार पैसों की तंगी बनी रहती है, तो इसके पीछे वास्तु दोष, नेगेटिव एनर्जी या ग्रहों का अशुभ प्रभाव हो सकता है। कई बार पूरी मेहनत के बाद भी परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलते, तो आर्थिक तनाव बढ़ने लगता है।
3/7Image Source : Canva
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पौधा माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी होती है, वहां पॉजिटिविटी रहती है। तुलसी जी को मां लक्ष्मी से भी जोड़ा जाता है, इसलिए इसे सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है।
4/7Image Source : Facebook/Canva
तुलसी की पत्तियों के साथ-साथ इसकी जड़ को भी विशेष महत्व दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी की जड़ जमीन की ऊर्जा को अपने अंदर समाहित कर घर के वातावरण को सकारात्मक बनाती है। इसी कारण तुलसी की जड़ से जुड़े उपाय आर्थिक परेशानियों में लाभकारी माने जाते हैं।
5/7Image Source : Unsplash
तुलसी की पत्तियों के साथ-साथ इसकी जड़ को भी विशेष महत्व दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी की जड़ जमीन की ऊर्जा को अपने अंदर समाहित कर घर के वातावरण को सकारात्मक बनाती है। इसी कारण तुलसी की जड़ से जुड़े उपाय आर्थिक परेशानियों में लाभकारी माने जाते हैं।
6/7Image Source : Canva
वहीं, जिन लोगों की आमदनी तो है लेकिन बचत नहीं हो पा रही, उनके लिए तुलसी की जड़ को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी, लॉकर या पैसे रखने की जगह पर रखना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इससे बेवजह के खर्च कम होने लगते हैं और धन रुकने लगता है।
7/7Image Source : Canva
तुलसी जी से जुड़े ये उपाय सिर्फ धन प्राप्ति ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति में भी सहायक होते हैं। इससे चिंता और उलझन कम होती है और व्यक्ति बेहतर आर्थिक निर्णय ले पाता है, जिससे नुकसान की संभावना घटती है। ज्योतिषी के अनुसार, कोई भी उपाय पूरी आस्था और विश्वास के साथ किए जाने चाहिए। उपाय तभी असर दिखाते हैं, जब व्यक्ति ईमानदारी से प्रयास करता है।