Published : Aug 19, 2025 10:29 am IST, Updated : Aug 19, 2025 10:29 am IST
1/6Image Source : Unsplash
वास्तु शास्त्र का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि वास्तु शास्त्र में बताए गए उपाय किसी भी व्यक्ति के जीवन में खुशियां ला सकती हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। अगर आपके घर में गरीबी या आर्थिक तंगी चल रही है तो आपको कुछ उपाय जरूर करने चाहिए, इससे आपकी गरीबी दूर हो जाएगी।
2/6Image Source : Unsplash
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर में गरीबी बनी हुई है, तो आप घर में जाकर देखें कि कोई पौधा तो नहीं है, अगर पौधा है तो वह मुरझा तो नहीं रहा। अगर वह सूख रहा है तो उसे तुरंत पानी वगैरह देना शुरू करें। पौधे जितने हरे होंगे, उतनी ही आपकी तरक्की होगी। माना जाता कि पौधौं को पानी देने से बुध ग्रह मजबूत होते हैं, जिससे व्यापार में वृद्धि होने लगता है।
3/6Image Source : Unsplash
अगर आपके घर की तिजोरी खाली रहती है तो आपको उसमें कौड़ी रखनी चाहिए, ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से हमेशा तिजोरी भरी रहेगी और मां लक्ष्मी उस घर में आकर वास करने लगेंगी।
4/6Image Source : Unsplash
घर में अगर आपके कोई आर्टिफिशियल पौधे रखे हुए हैं, तो उन्हें तुरंत हटा लें क्योंकि न ये पौधे बढ़ते हैं और न ये उस घर के लोगों को आगे बढ़ने देते हैं। माना जाता है कि ये उस घर के सदस्यों की तरक्की को प्रभावित करते हैं।
5/6Image Source : Unsplash
घर में घड़ी तो सभी लगाकर रखते हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से इसके लिए दिशा निर्धारित की गई है। घर में घड़ी लगाने की सबसे शुभ दिशा पूर्व है, इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और मां लक्ष्मी का वास भी होता है।
6/6Image Source : Unsplash
वास्तु शास्त्र में कहा गया कि घर के मुख्य द्वार के सामने को अवरोध नहीं होना चाहिए, यानी कि आने-जाने वालों को कोई दिक्कत नहीं हो। मान्यता है कि अगर घर के मेन गेट के सामने कोई अवरोध होता है, तो आर्थिक तरक्की नहीं होती। इसलिए अगर गेट के सामने कोई अवरोध है तो तुरंत उसे हटा दें।