1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. घर के दरवाजे पर घोड़े की नाल लगाने से क्या होता है, क्या हैं इसके नियम

घर के दरवाजे पर घोड़े की नाल लगाने से क्या होता है, क्या हैं इसके नियम

Published : Dec 16, 2025 02:28 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 06:38 am IST
कई लोग घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगाते हैं। वहीं जिन लोगों ने इसे नहीं लगा रखा होता उनके मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर इससे क्या लाभ होता है। चलिए आपको बताते हैं घोड़े की नाल क्यों और कैसे लगाई जाती है।
1/9 Image Source : freepik
कई लोग घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगाते हैं। वहीं जिन लोगों ने इसे नहीं लगा रखा होता उनके मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर इससे क्या लाभ होता है। चलिए आपको बताते हैं घोड़े की नाल क्यों और कैसे लगाई जाती है।
दरअसल वास्तु शास्त्र और लोक मान्यताओं में घोड़े की नाल को बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसे घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही सौभाग्य बढ़ता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन इसका लाभ तभी मिलता है, जब इसे नियम अनुसार लगाया गया हो।
2/9 Image Source : freepik

घोड़े की नाल को घर के लिए एक शक्तिशाली सुरक्षा कवच माना जाता है। कहते हैं इसे मुख्य द्वार पर लगाने से घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती।
3/9 Image Source : freepik
घोड़े की नाल को घर के लिए एक शक्तिशाली सुरक्षा कवच माना जाता है। कहते हैं इसे मुख्य द्वार पर लगाने से घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती।
कहते हैं जहां घोड़े की नाल लगी होती है वहां नकारात्मक ऊर्जा कभी प्रवेश नहीं कर सकती। इतना ही नहीं इसे लगाने से शनि से जुड़े दोषों से भी मुक्ति मिल जाती है।
4/9 Image Source : freepik
कहते हैं जहां घोड़े की नाल लगी होती है वहां नकारात्मक ऊर्जा कभी प्रवेश नहीं कर सकती। इतना ही नहीं इसे लगाने से शनि से जुड़े दोषों से भी मुक्ति मिल जाती है।
कहा जाता है अगर घर में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या नुकसान हो रहे हैं तो घोड़े की नाल जरूर लगानी चाहिए। इससे दुर्भाग्य दूर हो जाता है।
5/9 Image Source : freepik
कहा जाता है अगर घर में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या नुकसान हो रहे हैं तो घोड़े की नाल जरूर लगानी चाहिए। इससे दुर्भाग्य दूर हो जाता है।
नाल लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो असली और पुरानी नाल हो क्योंकि मार्केट में नकली नाल भी बड़ी तेजी से बिकती हैं। नाल को U आकार में लगाना चाहिए यानी उसका खुला हिस्सा ऊपर की ओर होना चाहिए।
6/9 Image Source : freepik
नाल लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो असली और पुरानी नाल हो क्योंकि मार्केट में नकली नाल भी बड़ी तेजी से बिकती हैं। नाल को U आकार में लगाना चाहिए यानी उसका खुला हिस्सा ऊपर की ओर होना चाहिए।
नाल लगाने के लिए शनिवार या अमावस्या का दिन श्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा नाल लगाते समय शनि मंत्र का जाप जरूर करें।
7/9 Image Source : freepik
नाल लगाने के लिए शनिवार या अमावस्या का दिन श्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा नाल लगाते समय शनि मंत्र का जाप जरूर करें।
नाल को लगाने से पहले उसे गंगाजल से शुद्ध जरूर करें। इसके साथ ही टूटी या जंग लगी नाल न लगाएं।
8/9 Image Source : freepik
नाल को लगाने से पहले उसे गंगाजल से शुद्ध जरूर करें। इसके साथ ही टूटी या जंग लगी नाल न लगाएं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
9/9 Image Source : freepik

Advertisement