आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज, चौथे नंबर पर हैं श्रेयस अय्यर
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज, चौथे नंबर पर हैं श्रेयस अय्यर
आईपीएल 2025 में कारवां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जहां आरसीबी ने फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। वहीं क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मौजूदा टूर्नामेंट का बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। आइए जानते हैं, मौजूदा सीजन में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
Published : Jun 01, 2025 12:43 am IST, Updated : Jun 01, 2025 02:27 am IST
1/6Image Source : getty
आईपीएल 2025 का कारवां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जहां आरसीबी ने फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। वहीं क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी, जो भी ये मैच जीतेगा वह टीम फाइनल में एंट्री कर लेगी। मौजूदा टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। आइए जानते हैं, मौजूदा सीजन में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
2/6Image Source : getty
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन पहले नंबर पर हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन के 14 मैचों में कुल 40 छक्के लगाए हैं।
3/6Image Source : getty
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 के 13 मैचों में कुल 37 छक्के जड़े हैं।
4/6Image Source : getty
सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 15 मुकाबले खेलकर अभी तक 35 छक्के जड़े हैं। अब उनके पास आगे बढ़ने का मौका है, क्योंकि मुंबई की टीम क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेलेगी।
5/6Image Source : getty
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 15 मैचों में कुल 31 छक्के लगाए हैं।
6/6Image Source : getty
अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और यशस्वी जायसवाल तीनों ही बल्लेबाजों ने मौजूदा सीजन में कुल 28-28 छक्के लगाए हैं। अभिषेक की टीम सनराइजर्स हैदराबाद और जायसवाल की टीम राजस्थान रॉयल्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।