IPL इतिहास में SRH की 5 सबसे बड़ी हार, KKR के सामने हैदराबाद हुई शर्मसार
IPL इतिहास में SRH की 5 सबसे बड़ी हार, KKR के सामने हैदराबाद हुई शर्मसार
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 रनों से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही सनराइजर्स की टीम ने अब आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम अब दर्ज कर लिया है।
Published : Apr 04, 2025 11:59 am IST, Updated : Apr 04, 2025 11:59 am IST
1/6Image Source : PTI
IPL 2025 में कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का 15वां मुकाबला खेला गया। ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए इस मैच में SRH को 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह रनों के लिहाज से हैदराबाद की आईपीएल में सबसे बड़ी हार है। हम आज आपको आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की रनों के हिसाब से पांच सबसे बड़ी हार के बारे में बताएंगे।
2/6Image Source : PTI
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हैदराबाद को आईपीएल में सबसे बड़ी हार मिली। 201 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम सिर्फ 120 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में SRH को 80 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह आईपीएल में उनकी सबसे बड़ी हार है।
3/6Image Source : CSK/X
SRH को दूसरी सबसे बड़ी हार आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली थी। उस मैच में CSK ने SRH को 78 रनों से हराया था। उस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद 18.5 ओवर में 213 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
4/6Image Source : CSK/X
SRH को आईपीएल में अपनी तीसरी सबसे बड़ी हार भी चेन्नई के खिलाफ मिली थी। 2013 ने चेन्नई ने लीग मैच में उनको 77 रनों से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। जवाब में SRH 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 146 रन ही बना पाई थी।
5/6Image Source : PTI
आईपीएल में SRH को चौथी सबसे बड़ी हार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घर पर मिली थी। 2023 में राजस्थान ने लीग मैच में उनको 72 रनों से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे। जवाब में SRH 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना पाई थी।
6/6Image Source : X/PBKS
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी पांचवीं सबसे बड़ी हार पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली थी। 2014 में पंजाब ने हैदराबाद को शारजाह में 72 रनों से हराया था। उस मैच में पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 19.4 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई थी।