ODI World Cup के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में एक भी इंडियन नहीं
ODI World Cup के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में एक भी इंडियन नहीं
ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में बल्लेबाजों ने एक से बढ़कर एक शतकीय पारी खेली हैं, लेकिन कुछ चुनिंदा बल्लेबाज ही ऐसे हुए हैं, जिन्होंने 55 से कम गेंदों में सैकड़ा ठोकने का बड़ा कारनामा किया है। आइए जानते हैं ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले धाकड़ बल्लेबाजों के बारे में....
Published : Jun 18, 2026 12:48 pm IST, Updated : Jun 18, 2026 12:48 pm IST
1/5Image Source : AP
ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में बल्लेबाजों ने एक से बढ़कर एक शतकीय पारी खेली हैं, लेकिन कुछ चुनिंदा बल्लेबाज ही ऐसे हुए हैं, जिन्होंने 55 से कम गेंदों में सैकड़ा ठोकने का बड़ा कारनामा किया है। आइए जानते हैं ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले धाकड़ बल्लेबाजों के बारे में....
2/5Image Source : AFP
ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने 52 गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा किया है। एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड कप 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये बड़ा कारनामा किया था। सिडनी के ऐतिहासिक मैदान पर यह तूफानी शतक बना था।
3/5Image Source : AFP
आयरलैंड के केविन ओ'ब्रायन का नाम भी ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप बल्लेबाजों में शुमार है। केविन ओ'ब्रायन ODI वर्ल्ड कप 2011 में बेंगलुरु में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में महज 50 गेंदों पर सैकड़ा जड़ने का कारनामा किया था।
4/5Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडन मारक्रम ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 से कम गेंदों में सबसे तेज शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं। मारक्रम ने ODI वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में महज 49 गेंदों पर शतक ठोका था। कुछ दिनों तक ये ODI वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना रहा, लेकिन कुछ ही दिनों में उनका ये कीर्तिमान ध्वस्त हो गया।
5/5Image Source : AP
ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज है। मैक्सवेल ने ODI वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ महज 40 गेंदों में सैकड़ा जड़ा था। दिलचस्प बात ये है कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ये तूफानी शतक आया।