आईसीसी टी20 रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, पहले दो पर भारत का कब्जा
आईसीसी टी20 रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, पहले दो पर भारत का कब्जा
एशिया कप अगले महीने से खेला जाएगा। जो इस बार टी20 फॉर्मेट पर होगा। हालांकि इससे पहले भी कई टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाने हैं। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग कैसी है। चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।
Published : Aug 22, 2025 04:31 pm IST, Updated : Aug 22, 2025 04:31 pm IST
1/6Image Source : getty
एशिया कप अगले महीने से खेला जाएगा। जो इस बार टी20 फॉर्मेट पर होगा। हालांकि इससे पहले भी कई टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाने हैं। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग कैसी है। चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में इस वक्त भारत के अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं। अभिषेक की रेटिंग अभी 829 की चल रही है। ये उनकी ऑलटाइम हाई रेंटिंग है। अब वे जल्द ही एशिया कप में भी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उसके बाद उनकी रेटिंग में बदलाव होगा।
3/6Image Source : pti
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भारत के ही तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं। तिलक वर्मा की रेटिंग अभी 804 की है। हालांकि तिलक वर्मा 845 की तक की रेटिंग तक जा पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद थोड़ा सा नीचे आ गए हैं। एशिया कप के लिए वे भी चुने गए हैं और उम्मीद है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिल जाएगा।
4/6Image Source : getty
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक फिल साल्ट इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर 3 पर हैं। उनकी रेटिंग फिलहाल 791 की है। साल 2024 में तो उन्होंने 881 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी, लेकिन अब उससे काफी नीचे आ गए हैं।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के जॉस बटलर की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर चार पर हैं। जॉस बटलर की रेटिंग अभी 772 की चल रही है। वे अपनी ऑलटाइम हाई रेटिंग के ही आसपास हैं, जो 774 की थी।
6/6Image Source : getty
ट्रेविस हेड की बात की जाए तो वे अब नंबर 5 पर जा पहुंचे हैं। ट्रेविस हेड अभी कुछ ही वक्त पहले तक पहले नंबर पर थे, लेकिन लगातर खराब प्रदर्शन के कारण गिरते चले जा रहे हैं। इस वक्त उनकी रेटिंग 771 की है। अगर ऐसा ही फार्म हेड का रहा तो वे जल्द ही टॉप 5 से भी बाहर हो जाएंगे।