आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बदलाव, टेम्बा बावुमा ने मारी लंबी छलांग
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बदलाव, टेम्बा बावुमा ने मारी लंबी छलांग
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बीच टेस्ट सीरीज जारी है। इसका पहला मुकाबला हो चुका है। इसी दौरान आईसीसी ने टेस्ट की नई रैंकिंग भी जारी कर दी है। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने छलांग मारी है और अब वे टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
Published : Nov 19, 2025 05:21 pm IST, Updated : Nov 19, 2025 05:21 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बीच टेस्ट सीरीज जारी है। इसका पहला मुकाबला हो चुका है। इसी दौरान आईसीसी ने टेस्ट की नई रैंकिंग भी जारी कर दी है। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने छलांग मारी है और अब वे टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट अभी भी पहले नंबर की कुर्सी पर जमे हुए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 908 की चल रही है। पिछले काफी वक्त से वे ही टॉप पर बने हुए हैं। अब जल्द ही जो रूट एशेज सीरीज में अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इसमें उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
3/6Image Source : getty
इंग्लैंड के ही बल्लेबाज का दूसरे नंबर पर कब्जा है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 868 की है। वे भी एशेज में खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके बाद उनकी रेटिंग और रैंकिंग में भी बदलाव होता हुआ नजर आ सकता है।
4/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन की बात करें तो वे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग अभी 850 की चल रही है। पिछले काफी वक्त से केन विलियमसन टेस्ट के लिए मैदान में नहीं उतरे हैं। लेकिन इसके बाद भी वे ज्यादा नीचे नहीं गए हैं।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 4 पर हैं। उनकी रेटिंग 816 की है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान पैट कमिंस नहीं खेल रहे हैं। इसलिए स्टीव स्मिथ की ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
6/6Image Source : getty
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने इस बीच दो स्थानों की छलांग मारी है। वे अब 794 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच की दूसरी पारी में टेम्बा ने अर्धशतक लगाया था। उनकी इस पारी की बदौलत ही साउथ अफ्रीका की टीम मुकाबले में जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी।