भारत के लिए ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज, पहले नंबर पर विराजमान विराट कोहली
भारत के लिए ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज, पहले नंबर पर विराजमान विराट कोहली
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कमाल की बल्लेबाजी की है और दमदार शतक लगाया है। उन्होंने कुल 135 रन बनाए हैं, जो वनडे क्रिकेट में उनका 52वां शतक है।
Published : Nov 30, 2025 05:21 pm IST, Updated : Nov 30, 2025 05:21 pm IST
1/6Image Source : ap
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कमाल की बल्लेबाजी की है और दमदार शतक लगाया है। उन्होंने कुल 135 रन बनाए हैं, जो वनडे क्रिकेट में उनका 52वां शतक है।
2/6Image Source : ap
विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 306 वनडे मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 52 शतक निकले हैं। वह टीम इंडिया के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने वनडे में कुल 14390 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : ap
भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 463 वनडे मैचों में कुल 49 वनडे शतक लगाए हैं। सचिन ने वनडे में कुल 18426 रन बनाए हैं।
4/6Image Source : ap
रोहित शर्मा की गिनती विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने भारतीय टीम को अपने दम पर कई मैचों में जीत दिलाई है। वह भारत के लिए वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 33 वनडे शतक लगाए हैं।
5/6Image Source : rcb website
सौरव गांगुली भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने 311 वनडे मैचों में कुल 22 शतक लगाए हैं।
6/6Image Source : pti
शिखर धवन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 167 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 17 शतक निकले हैं। धवन ने भारत के लिए 6793 रन बनाए हैं।