इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 35वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर सुपरओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही केकेआर की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले केकेआर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। केकेआर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का स्कोर खड़ा किया।
केकेआर के इस स्कोर के जवाब में सनराइजर्स की टीम ने भी 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना पाई और इस तरह मुकाबला सुपरओवर में चला गया।
सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करने आई सनराइजर्स की टीम लॉकी फर्गुसन के सामने पूरी तरह विफल साबित हुई और महज दो रन ही बना पाई।
सनराइजर्स के द्वारा दिए गए महज तीन रन के मामूली स्कोर का पीछा करने उतरे केकेआर की तरफ से इयोन मोर्गन और दिनेश कार्तिक ने आराम से पूरा लिया और टीम को दो महत्वपूर्ण अंक दिलाया।