ईशान किशन बनाम संजू सैमसन, 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में दोनों का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
ईशान किशन बनाम संजू सैमसन, 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में दोनों का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
ईशान किशन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जहां शानदार फॉर्म देखने को मिल रहा है तो वहीं संजू सैमसन का फॉर्म चिंता का विषय बन गया है।
Published : Jan 25, 2026 11:35 pm IST, Updated : Jan 26, 2026 01:47 pm IST
1/6Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में है। इसमें लंबे समय के बाद वापसी कर रहे ईशान किशन और उसके बाद संजू सैमसन पर खास नजरें हैं। संजू सैमसन का अभी तक ओपनिंग में कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिल है। ऐसे में उनकी जगह पर ईशान किशन को ओपनिंग करने का मौका मिलने की उम्मीद को जाहिर किया जा रहा है। वहीं हम आपको ईशान किशन और संजू सैमसन का अब तक टी20 इंटरनेशनल में कैसा रिकॉर्ड रहा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल में 35 मुकाबले खेले हैं तो वहीं संजू सैमसन 55 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों का 35-35 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। ईशान किशन ने 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 35 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 26.70 के औसत से 908 रन बनाए हैं। संजू सैमसन ने 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 25.03 के औसत से 701 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
ईशान किशन जिनकी गिनती टी20 फॉर्मेट के आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है, उनके बल्ले से 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं, लेकिन वह कोई शतक लगाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। संजू सैमसन के बल्ले से 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/6Image Source : AP
ईशान किशन ने 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए अब तक 42 छक्के और 95 चौके लगाए हैं। वहीं इस मामले में संजू सैमसन का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 60 चौके और 37 छक्के लगाए थे।
5/6Image Source : AP
ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों का 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो उसमें ईशान किशन का एक मैच सर्वाधिक स्कोर 89 रनों की पारी है। संजू सैमसन का 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 111 रनों की पारी थी।
6/6Image Source : AP
ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों में से 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में किसका स्ट्राइक रेट बेहतर है उस मामले में संजू थोड़ा आगे दिखते हैं। ईशान किशन का 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट 131.59 का है को तो वहीं संजू सैमसन का 151.07 का था।