जसप्रीत बुमराह बनाम मोहम्मद आसिफ, ऐसा था दोनों का 23 टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम मोहम्मद आसिफ, ऐसा था दोनों का 23 टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद आसिफ दोनों ही गेंदबाजों का टेस्ट में धमाकेदार अंदाज में आगाज हुआ था। 23 टेस्ट मैचों में दोनों गेंदबाजों का प्रदर्शन और रिकॉर्ड काफी समान है।
Published : Jul 27, 2025 01:49 pm IST, Updated : Jul 28, 2025 01:35 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक कुल 47 मुकाबले खेले हैं और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ का भी टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार आगाज हुआ था लेकिन उनका टेस्ट करियर सिर्फ 23 टेस्ट मैचों तक सीमित रह गया। ऐसे में हम आपको बुमराह और पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ का 23-23 टेस्ट में कैसा रिकॉर्ड था, उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने 23 टेस्ट मैचों की 44 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 22.76 के औसत से कुल 97 विकेट हासिल किए हैं। मोहम्मद आसिफ ने 23 टेस्ट मैचों में 44 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 24.36 के औसत से कुल 106 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह 23 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 6 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। वहीं पाकिस्तानी टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ की बात की जाए तो उन्होंने 23 टेस्ट मैचों में 7 बार पारी में 5 विकेट हॉल हासिल किया था। एक बार 10 विकेट लेने का भी कमाल किया।
4/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 23 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद आसिफ का 23 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 41 रन देकर 6 विकेट था।
5/6Image Source : Getty
23 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने के मामले में मोहम्मद आसिफ का पलड़ा भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तुलना में भारी है। बुमराह ने जहां 23 टेस्ट मैचों की 44 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 197 ओवर्स मेडन फेंके थे। वहीं, आसिफ ने 23 टेस्ट मैचों की 44 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 200 ओवर्स मेडन फेंकने का कारनामा किया था।
6/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 23 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो उन्होंने 2.68 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की। वहीं मोहम्मद आसिफ का 23 टेस्ट मैचों में इकोनमी रेट 2.99 का है।