Published : Aug 21, 2025 09:09 pm IST, Updated : Aug 21, 2025 09:09 pm IST
1/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह तीनों फॉर्मेट के धाकड़ गेंदबाज हैं। फॉर्मेट कोई भी हो, बुमराह किसी भी स्थिति में विकेट निकालने की काबिलियत रखते हैं। यही वजह है कि उन्हें मौजूदा समय का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार भी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के बेहतरीन गेंदबाज माने जाते हैं। आइए जानते हैं T20I क्रिकेट में किस गेंदबाज का पलड़ा है भारी।
2/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने 70 T20I मैचों की 69 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 17.74 के औसत से 89 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, भुवी ने 70 T20I मैचों की 69 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 23.30 के औसत से 71 विकेट हासिल किए थे।
3/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने 70 T20I मैचों में अब तक एक बार भी 4 या 5 विकेट एक मैच में लेने का कारनामा नहीं किया है। भुवनेश्वर कुमार की बात की जाए तो उन्होंने 70 T20I मैचों में में गेंदबाजी करते हुए 2 बार एक मैच में 4 विकेट और एक बार पांच विकेट हॉल लिया था।
4/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 70 T20I मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 7 रन देकर 3 विकेट है। वहीं भुवनेश्वर कुमार का 70 T20I मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 5 विकेट था।
5/5Image Source : Getty
इकॉनमी रेट के मामले में बुमराह के आंकड़े भुवी से बेहतर हैं। जसप्रीत बुमराह 70 T20I मैचों में इकॉनमी रेट 6.27 का है। भुवनेश्वर कुमार का 70 T20I मैचों के बाद इकॉनमी रेट 6.90 का था।