जसप्रीत बुमराह बनाम जोश हेजलवुड, 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा था दोनों का प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह बनाम जोश हेजलवुड, 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा था दोनों का प्रदर्शन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2 तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें एक नाम टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है तो वहीं दूसरा नाम ऑस्ट्रेलियाई टीम के जोश हेजलवुड का है।
Published : Oct 27, 2025 11:55 pm IST, Updated : Oct 27, 2025 11:55 pm IST
1/6Image Source : AP
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज में दोनों टीमों की स्क्वाड में कई बड़े खिलाड़ी मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। इसमें 2 प्लेयर्स पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें एक नाम भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है तो वहीं दूसरा नाम ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का है। दोनों के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना हमेशा मुश्किल काम दिखा है। ऐसे में हम आपको बुमराह और हेजलवुड की टी20 इंटरनेशनल में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह ने जहां अभी तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 75 मैच खेले हैं तो वहीं जोश हेजलवुड 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड का 58-58 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 19.46 के औसत से 69 विकेट हासिल किए थे। जोश हेजलवुड ने 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 21.61 के औसत से 76 विकेट हासिल किए हैं।
3/6Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में किसी भी गेंदबाज का इकॉनमी रेट काफी अहम होता है, ऐसे में जसप्रीत बुमराह का 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 6.46 का रहा था। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 7.54 का रहा है।
4/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 11 रन देकर तीन विकेट था। वहीं जोश हेजलवुड का 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 12 रन देकर 4 विकेट है।
5/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक भी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने में अब तक कामयाब नहीं हो सके थे। वहीं दूसरी तरफ जोश हेजलवुड का हाल भी कुछ ऐसा ही 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद था जिसमें वह भी एकबार भी किसी मैच में 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं।
6/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड दोनों में से किस गेंदबाज ने 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके हैं तो उस मामले में बुमराह साफतौर पर आगे दिखाई देते हैं। जसप्रीत बुमराह ने जहां 9 मेडन ओवर्स फेंके थे तो वहीं जोश हेजलवुड 7 मेडन ओवर्स फेंकने में कामयाब हो पाए हैं।