IPL में पहले ओवर में विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, टॉप पर है ये विदेशी बॉलर
IPL में पहले ओवर में विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, टॉप पर है ये विदेशी बॉलर
IPL में कुछ गेंदबाज ऐसे हैं जो पहले ही ओवर में टीम को सफलता दिलाते हैं। इस लिस्ट में उन 5 गेंदबाजों के बारे में बताया गया है जिन्होंने आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
Published : Apr 09, 2025 01:58 pm IST, Updated : Apr 09, 2025 01:58 pm IST
1/6Image Source : PTI
आईपीएल को बल्लेबाजों का टूर्नामेंट माना जाता है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैं। लेकिन कई मौके ऐसे भी आए हैं जहां गेंदबाजों ने अपना दबदबा दिखाया है। कई बार तो गेंदबाज पहले ही ओवर से शानदार लय में रहते हैं और टीम को सफलता दिलाते हैं। हम आपको आज उन 5 गेंदबाजों के नाम बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
2/6Image Source : PTI
ट्रेंट बोल्ट आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर हैं। उन्होंने 31 बार पहले ही ओवर में बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
3/6Image Source : PTI
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार का नाम है। भुवी ने 27 मौकों पर पहले ही ओवर में बल्लेबाजों को आउट किया है।
4/6Image Source : X
इस लिस्ट में तीसरा नाम प्रवीण कुमार का है। उन्होंने आईपीएल में 15 बार पहले ओवर में विकेट लिया था। प्रवीण कुमार बेहतरीन स्विंग गेंदबाजों में से एक थे।
5/6Image Source : PTI
संदीप शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में पहले ही ओवर में 13 विकेट झटके हैं। वह नई गेंद के शानदार गेंदबाज हैं।
6/6Image Source : PTI
दीपक चाहर लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में पहले ओवर में 13 विकेट लिए हैं। दीपक अक्सर नई गेंद से अपनी टीम को सफलता दिलाते हैं।