1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Written By: Hitesh Jha
Published : Apr 20, 2026 05:52 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 05:52 pm IST
इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के नाम है। पोंटिंग ने अपने इंटरनेशनल करियर में 324 मैचों में कप्तानी की, इस दौरान उन्होंने 45.54 के औसत से 15440 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 41 शतक जड़ दिए और साथ ही में 88 अर्धशतकीय पारी भी खेलने में कामयाब रहे। कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।
1/5 Image Source : AFP

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। स्मिथ ने अपने करियर में 286 मैचों में कप्तानी की और इस दौरान उन्होंने 368 पारियों में 43.12 के औसत से 14878 रन बनाए। इस दौरान वह 33 शतक और 77 अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा लेकिन अफ्रीकी टीम कभी ICC खिताब नहीं जीत पाई।
2/5 Image Source : AFP

भारत के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 213 मैचों की 250 पारियों में 59.92 के औसत से 12883 रन बनाए हैं। कप्तान के तौर पर विराट 41 शतक लगाने में कामयाब रहे थे और इस दौरान वह 58 अर्धशतकीय पारी भी खेलने में कामयाब रहे। विराट की कप्तानी में भी टीम इंडिया एक भी ICC खिताब नहीं जीत पाई।
3/5 Image Source : AP

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 303 मैचों में कप्तानी की और इस दौरान उनके बल्ले से 348 पारियों में 11561 रन आए। वहां उनका औसत 35.68 का रहा। फ्लेमिंग कप्तान के तौर पर 15 शतक और 69 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। संन्यास लेने के बाद अब कोच की भूमिका में एक्टिव नजर आए हैं।
4/5 Image Source : AFP

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। इस दौरान वह 332 मैचों की 330 पारियों में 46.89 के औसत से 11207 रन बनाए। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। कप्तान के तौर पर एमएस धोनी 11 शतक और 71 अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे थे।
5/5 Image Source : AFP

Advertisement