Published : Apr 21, 2026 06:15 pm IST, Updated : Apr 21, 2026 06:15 pm IST
1/5Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा के नाम है। संगकारा ने अपने करियर में विकेटकीपर के तौर पर 360 मैच खेले और इस दौरान वह 340 पारियों में 43.74 के औसत से 13341 रन बनाए थे। इस दौरान वह 23 शतक लगाने में कामयाब रहे थे, वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 91 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।
2/5Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भारत के एमएस धोनी के नाम है। संगकारा और धोनी दो ऐसे विकेटकीपर हैं जिन्होंने वनडे में 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं। धोनी ने अपने करियर में 350 वनडे मैच विकेटकीपर के तौर पर खेले और इस दौरान उनके बल्ले से 50.57 के औसत से 10773 रन आए। एमएस धोनी इस दौरान 10 शतक लगाने में कामयाब रहे और वहीं उनके बल्ले से 73 अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है।
3/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 282 मैच खेले और इस दौरान वह 274 पारियों में 35.64 के औसत से 9410 रन बनाए हैं। गिलक्रिस्ट 16 शतक और 53 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। उनकी गिनती वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में की जाती है।
4/5Image Source : AFP
बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर 7254 रन बनाए हैं और उनका नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्होंने अपने करियर में विकेटकीपर के तौर पर 260 मैच खेले हैं। वहां उनका रिकॉर्ड बांग्लादेश के लिए काफी अच्छा रहा है। रहीम इस दौरान 7 शतक और 47 अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे हैं।
5/5Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर 160 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 160 पारियों में उनके बल्ले से 46.84 के औसत से 7120 रन आए हैं। डी कॉक ने विकेटकीपर के तौर पर 23 शतक लगाए हैं, साथ ही में वह 32 अर्धशतक भी लगाने में कमायाब रहे हैं।