1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन से कितने पीछे हैं विराट?

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन से कितने पीछे हैं विराट?

Written By: Hitesh Jha
Published : Aug 07, 2026 12:52 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 12:52 pm IST
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने अपने करियर में कुल 664 इंटरनेशनल मैच खेले और इस दौरान वह 264 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान वह 48.52 के औसत से 34357 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक और 164 अर्धशतक लगाए हैं।
1/5 Image Source : AFP

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है। विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 562 मैचों में 233 बार फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने 52.71 के औसत से 28359 रन बनाए हैं और साथ ही में 85 शतक और 148 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट को अभी 32 फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलनी होगी। वह टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं।
2/5 Image Source : AP

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 560 मैच खेले, जिनमें से 217 बार 50 से अधिक रन का आंकड़ा पार किया। इस शानदार रिकॉर्ड में उनके 71 शतक और 146 अर्धशतक शामिल हैं।
3/5 Image Source : Getty

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले बैट्समैन की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 594 इंटरनेशनल मैच खेले और 216 बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली। इस शानदार उपलब्धि में उनके 63 शतक और 153 अर्धशतक शामिल हैं।
4/5 Image Source : AFP

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर के 519 इंटरनेशनल मैचों में 211 बार 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेली है, जिसमें 62 शतक और 149 अर्धशतक शामिल हैं। वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास में इन टॉप 5 खिलाड़ियों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज इंटरनेशनल लेवल पर 200 से अधिक बार 50+ का आंकड़ा नहीं पार कर पाया है।
5/5 Image Source : getty

Advertisement