1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. वनडे करियर के दौरान इस गेंदबाज ने फेंकी 18000 से अधिक गेंदें, 9 साल बाद भी रिकॉर्ड कायम

वनडे करियर के दौरान इस गेंदबाज ने फेंकी 18000 से अधिक गेंदें, 9 साल बाद भी रिकॉर्ड कायम

Written By: India TV Sports Desk
Published : Jul 05, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 04:36 pm IST
क्रिकेट से जुड़े आंकड़ों की जब बात होती है तो उसमें सबसे ज्यादा रन किसने बनाए, सबसे ज्यादा शतक किसने ठोके या फिर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की चर्चा होती है, लेकिन कभी किसी ने पूरे करियर के दौरान कितनी गेंदें फेंकी इसकी कोई बात नहीं करता, लेकिन आज हम आपको वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद डालने वाले खिलाड़ियों की सूची के बारे में बताने जा रहे हैं-
1/4 Image Source : Getty Images

क्रिकेट से जुड़े आंकड़ों की जब बात होती है तो उसमें सबसे ज्यादा रन किसने बनाए, सबसे ज्यादा शतक किसने ठोके या फिर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की चर्चा होती है, लेकिन कभी किसी ने पूरे करियर के दौरान कितनी गेंदें फेंकी इसकी कोई बात नहीं करता, लेकिन आज हम आपको वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद डालने वाले खिलाड़ियों की सूची के बारे में बताने जा रहे हैं-

शाहिद अफरीदी पाकिस्तान का यह पूर्व कप्तान सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर है। अफरीदी ने 398 वनडे मैच खेलते हुए 17,670 गेंदें फेंकी। इस दौरान अफरीदी ने 395 विकेट भी झटके।
2/4 Image Source : Getty Images

शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान का यह पूर्व कप्तान सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर है। अफरीदी ने 398 वनडे मैच खेलते हुए 17,670 गेंदें फेंकी। इस दौरान अफरीदी ने 395 विकेट भी झटके।

वसीम अकरम पाकिस्तान के स्विंग मास्टर वसीम अकरम ने अपने वनडे करियर के दौरान कुल 18,186 गेंदें फेंकी। इसमें उन्होंने 11,812 रन भी लुटाए। वहीं विकेट की बात करें तो वसीम अकरम ने वनडे करियर के दौरान 502 विकेट झटके।
3/4 Image Source : Wasim Akram

वसीम अकरम

पाकिस्तान के स्विंग मास्टर वसीम अकरम ने अपने वनडे करियर के दौरान कुल 18,186 गेंदें फेंकी। इसमें उन्होंने 11,812 रन भी लुटाए। वहीं विकेट की बात करें तो वसीम अकरम ने वनडे करियर के दौरान 502 विकेट झटके।

मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका के इस पूर्व स्पिनर ने 18 साल के अपने वनडे करियर में कुल 350 मैच खेले, जिसमें उन्होंने सबसे अधिक 18,811 गेंदे डाली। मुरलीधरन ने इस दौरान सबसे अधिक 534 विकेट भी झटके।
4/4 Image Source : Getty Images

मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के इस पूर्व स्पिनर ने 18 साल के अपने वनडे करियर में कुल 350 मैच खेले, जिसमें उन्होंने सबसे अधिक 18,811 गेंदे डाली। मुरलीधरन ने इस दौरान सबसे अधिक 534 विकेट भी झटके।

Advertisement