Published : Mar 08, 2024 04:27 pm IST, Updated : Mar 08, 2024 04:27 pm IST
1/8Image Source : INDIA TV
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान, धोनी के बराबर पहुंचे रोहित
2/8Image Source : AP
भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली ही हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 41 शतक लगाने का काम किया है। यहां हम तीनों फॉर्मेट की बात कर रहे हैं। उन्होंने 213 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है
3/8Image Source : getty
इसके बाद नंबर आता है सौरव गांगुली का। उन्होंने बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में 16 शतक लगाए हैं। उन्हें 195 मैचों में कप्तानी का मौका मिला है।
4/8Image Source : getty
इसके बाद नाम आता है मोहम्मद अजहरुद्दीन का। उन्होंने भारत के लिए कुल 221 मैचों में कप्तानी की है। हालांकि तब टी20 क्रिकेट नहीं हुआ करता था, इसलिए उन्हें टेस्ट और वनडे में ही कप्तानी का मौका मिला है। इसमें से उन्होंने 13 शतक लगाए हैं।
5/8Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर ने वैसे तो 100 शतक लगाने का कारनामा किया है। लेकिन अपनी कप्तानी में वे 13 ही शतक लगा पाए हैं। उन्हें 98 मैचों में कप्तानी करने का मौका मिला है।
6/8Image Source : Getty Image
सुनील गावस्कर की बात की जाए तो उन्होंने भारत के लिए 84 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान उन्होंने 11 शतक अपनी कप्तानी में लगाए हैं। गावस्कर ने भी वनडे और टेस्ट में ही टीम की कमान संभालने का काम किया है
7/8Image Source : AP
रोहित शर्मा भी अब उनके बराबर आ गए हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 115 मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाली है। इस दौरान 11 शतक उन्होंने लगा दिए हैं
8/8Image Source : getty
एमएस धोनी की बात की जाए तो वे दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक माने जाते हैं। तीन आईसीसी की ट्रॉफी जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 332 मैचों में कप्तानी की। इसमें टेस्ट, टी20 और वनडे शामिल हैं। इसमें से 11 शतक उन्होंने अपने नाम किए हैं।