WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, शुभमन गिल और ऋषभ पंत में कितना है अंतर
WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, शुभमन गिल और ऋषभ पंत में कितना है अंतर
WTC यानी डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन हैं, ये बात आपको जाननी चाहिए। जल्द ही भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। जो इसी के तहत होगी। खास बात ये है कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच काफी मामूली अंतर है।
Published : Jul 28, 2026 04:41 pm IST, Updated : Jul 28, 2026 04:41 pm IST
1/6Image Source : getty
WTC यानी डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन हैं, ये बात आपको जाननी चाहिए। जल्द ही भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। जो इसी के तहत होगी। खास बात ये है कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच काफी मामूली अंतर है।
2/6Image Source : ap
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। उन्होंने अब तक 40 मुकाबले खेलकर 2843 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। इसमें उन्होंने दस शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।
3/6Image Source : getty
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 40 मैच खेलकर 2780 रन बनाए हैं। यानी दोनों के बीच केवल 63 रनों का ही अंतर है। देखना होगा कि भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के बाद कौन आगे निकलता है।
4/6Image Source : getty
रोहित शर्मा ने साल 2024 में ही टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया था, लेकिन इसके बाद भी वे अभी तक इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 40 मैच खेलकर 2716 रन बनाए हैं। उन्होंने नौ शतक और 6 अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की है।
5/6Image Source : getty
विराट कोहली का नाम नंबर चार पर आता है। कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 46 मैच खेलकर 2617 रन बनाए हैं। उनके नाम 5 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने भी टेस्ट क्रिकेट से काफी पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।
6/6Image Source : getty
रवींद्र जडेजा की बात की जाए तो वे नंबर 5 पर हैं। जडेजा ने अब तक 48 मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलकर 2610 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। जडेजा श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलेंगे, उम्मीद है कि वे कोहली को पीछे छोड़कर नंबर चार पर पहुंच जाएंगे।