1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. ODI World Cup के इतिहास में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

ODI World Cup के इतिहास में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

Published : Mar 23, 2026 06:48 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 06:48 pm IST
वनडे ​विश्व कप अगले साल यानी 2027 में खेला जाएगा। हालांकि इसको लेकर अभी से उत्सुकता देखी जा रही है। विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। अभी हालांकि ये तय नहीं है कि कौन कौन सी टीमें हिस्सा लेंगी। इसकी जंग चल रही है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि वनडे विश्व कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
1/6 Image Source : afp

वनडे वि​श्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। सचिन ने इस आईसीसी टूर्नामेंट में 45 मैच खेलकर 2278 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। वे इस टूर्नामेंट में दो हजार से अधिक रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज हैं। सचिन ने साल 1992 में पहली बार वनडे विश्व कप खेला था और अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर साल 2011 में इसे जीतने में सफलता हासिल की।
2/6 Image Source : getty

इस मामले में दूसरे नंबर पर भारत के ही विराट कोहली आत हैं। कोहली ने वनडे विश्व कप के इतिहास में 37 मैच खेलकर 1795 रन बनाए हैं। कोहली ने साल 2011 में पहला विश्व कप जीता था और पहली ही बार में इस खिताब को बतौर खिलाड़ी जीत भी लिया था। हालांकि उसके बाद से लेकर अब तक कोहली इस ट्रॉफी का इंतजार कर रहे हैं।
3/6 Image Source : ap

रिकी पोंटिंग की बात करें तो उन्होंने वनडे विश्व कप के इतिहास में 46 मैच खेलकर 1743 रन बनाए हैं। पोंटिंग ने साल 1996 में पहली बार वनडे विश्व कप खेला था, उस साल वे इसे नहीं जीत पाए, लेकिन जल्द ही वे इसके विजेता बन गए थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में भी विश्व कप जीता है।
4/6 Image Source : getty

रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में नंबर तीन पर आता है। रोहित ने वनडे विश्व कप में अब तक 28 मैच खेलकर 1575 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने वैसे तो साल 2007 में ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। उसके बाद साल 2011 का विश्व कप हुआ, लेकिन वे उस टीम में नहीं थे। इसके बाद साल 2015 से लेकर अब तक वे विश्व कप खेल रहे हैं, लेकिन इसे जीत नहीं सके हैं।
5/6 Image Source : getty

कुमार संगकारा का नाम नंबर पांच पर आता है। संगकारा ने साल 2003 में पहला विश्व कप खेला था, उसके बाद वे साल 2015 तक खेले। इस दौरान 37 मैचों में संगकारा ने 1532 रन बनाए हैं। उनके पास भी कई मौके आए, जब वे इस खिताब को जीत सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
6/6 Image Source : getty

Advertisement