ODIs में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, ये हैं टॉप 5 खिलाड़ी
ODIs में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, ये हैं टॉप 5 खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उनके नाम दुनिया में सबसे अधिक रन हैं। लेकिन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन किसके नाम हैं। ये आपको जानना चाहिए। हम यहां आपको टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।
Published : May 28, 2026 12:48 pm IST, Updated : May 28, 2026 12:48 pm IST
1/6Image Source : afp
वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उनके नाम दुनिया में सबसे अधिक रन हैं। लेकिन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन किसके नाम हैं। ये आपको जानना चाहिए। हम यहां आपको टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।
2/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने साल 1989 में अपने करियर का आगाज किया था। उसके बाद 2012 तक सचिन ने 463 मुकाबले खेलकर 18426 रन बनाने का काम किया है। सचिन ने इस दौरान 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं।
3/6Image Source : ap
विराट कोहली दूसरे नंबर पर आते हैं। साल 2008 में कोहली ने अपना डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक कोहली ने 311 मैच खेलकर 14797 रन बनाए हैं। वे अब तक 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। अब कोहली केवल वनडे ही खेलते हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं।
4/6Image Source : ap
रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने साल 2007 में अपना डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक रोहित 282 मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 11577 रन हो चुके हैं। रोहित ने 33 शतक और 61 अर्धशतक लगाने का काम किया है। रोहित भी अब केवल वनडे इंटरनेशनल ही खेल रहे हैं।
5/6Image Source : getty
सौरव गांगुली की बात की जाए तो उन्होंने साल 1992 में अपना वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद वे साल 2007 तक खेलते रहे। उन्होंने 311 मैच खेलकर अपने करियर में 11363 रन बनाए हैं। सौरव ने 22 शतक ओर 72 अर्धशतक लगाए हैं।
6/6Image Source : getty
राहुल द्रविड़ की बात की जाए तो उन्होंने साल 1996 में अपना वनडे डेब्यू किया था। तब से लेकर साल 2011 तक द्रविड़ ने 344 मैच खेलकर 10889 रन बनाए हैं। द्रविड़ ने 12 शतक और 83 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।