ऋषभ पंत बनाम मोहम्मद रिजवान, 41 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
ऋषभ पंत बनाम मोहम्मद रिजवान, 41 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के दौरे पर चोटिल होने के बाद अब पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे।
Published : Nov 06, 2025 01:56 pm IST, Updated : Nov 06, 2025 01:56 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। पंत इस साल हुए इंग्लैंड के दौरे पर काफी शानदार फॉर्म में थे, जब वह चोटिल हुए थे। अब वह पूरी तरह से फिट होकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। ऋषभ पंत की वर्ल्ड क्रिकेट में अक्सर कई प्लेयर्स के साथ तुलना देखने को मिलती है, जिसमें हम आपको ऋषभ पंत और पाकिस्तानी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
ऋषभ पंत अभी तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 47 मुकाबले खेल चुके हैं, वहीं मोहम्मद रिजवान ने कुल 41 टेस्ट मैच खेले हैं। ऐसे में हम आपको पंत और रिजवान का 41-41 टेस्ट मैच के बाद बल्ले से कैसा प्रदर्शन है उसके बारे में बताने जा रहे हैं। ऋषभ पंत ने 41 टेस्ट मैच की 71 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 42.25 के औसत से 2789 रन बनाए थे। मोहम्मद रिजवान ने 41 टेस्ट मैचों की 69 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.98 के औसत से 2399 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : AP
ऋषभ पंत का टेस्ट क्रिकेट में भी बल्ले से काफी आक्रामक अंदाज देखने को मिलता है, जिसमें उन्होंने 41 टेस्ट मैच में 6 शतकीय और 14 अर्धशतकीय पारियां खेली थी। इस मामले में मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 41 टेस्ट मैचों में 3 शतकीय और 12 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
4/6Image Source : AP
ऋषभ पंत का 41 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 159 रनों की पारी है। वहीं पाकिस्तानी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का 41 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह नाबाद 171 रनों की पारी है।
5/6Image Source : AP
ऋषभ पंत को टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी करते समय बॉलर्स साफतौर पर दबाव में देखे जाते हैं जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका मैदान के किसी भी कोने में गेंद को पहुंचाने की क्षमता रखना है। पंत ने 41 टेस्ट मैचों में 306 चौके और 68 छक्के लगाए थे। मोहम्मद रिजवान ने 41 टेस्ट मैचों में 242 चौके और 18 छक्के लगाए हैं।
6/6Image Source : AP
ऋषभ पंत और मोहम्मद रिजवान का 41 टेस्ट मैचों के बाद बल्ले से स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें साफतौर पर पंत काफी आगे दिखाई देते हैं। पंत का 41 टेस्ट मैचों में स्ट्राइक रेट 74.73 का था, वहीं मोहम्मद रिजवान का स्ट्राइक रेट 53.86 का था।