शुभमन गिल बनाम ट्रैविस हेड, 55 वनडे मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का ऐसा है रिकॉर्ड
शुभमन गिल बनाम ट्रैविस हेड, 55 वनडे मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का ऐसा है रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
Published : Oct 16, 2025 10:55 pm IST, Updated : Oct 16, 2025 10:55 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय वनडे टीम के नए कप्तान शुभमन गिल के लिए आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज काफी अहम रहने है। गिल का साल 2025 में बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, ऐसे में उनसे वनडे सीरीज में भी इसी तरह के फॉर्म की उम्मीद होगी। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के लिए वनडे सीरीज में सबसे बड़ी चुनौती ट्रैविस हेड रहने वाले हैं, जिनका बल्ला भारतीय टीम के खिलाफ जमकर बोलते हुए देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको शुभमन गिल और ट्रैविस हेड की वनडे में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
शुभमन गिल ने अभी तक वनडे फॉर्मेट में कुल 55 मुकाबले खेले हैं तो वहीं ट्रैविस हेड ने 76 वनडे मैच खेले हैं। ऐसे में हम आपको शुभमन गिल और ट्रैविस हेड का 55-55 वनडे मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। शुभमन गिल ने 55 वनडे मैचों में 59.04 के औसत से अब तक कुल 2775 रन बनाए हैं। ट्रैविस हेड ने 55 वनडे मैचों में 40.52 के औसत से 1945 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
शुभमन गिल ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में शतकीय पारी खेली है। वहीं 55 वनडे मैचों में गिल के बल्ले से 8 शतकीय और 15 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है। ट्रैविस हेड का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 55 वनडे मैचों में 3 शतकीय और 14 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AP
शुभमन गिल का वनडे में भी बतौर ओपनिंग बल्लेबाज काफी आक्रामक रूप देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 55 वनडे मैचों में अब तक कुल 313 चौके और 59 छक्के लगाए हैं। ट्रैविस हेड की गिनती की आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें वह बड़ी आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाते हुए दिखाई देते हैं। हेड ने 55 वनडे मैचों में 211 चौके और 35 छक्के लगाए थे।
5/6Image Source : AP
शुभमन गिल का 55 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 208 रनों का है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में ट्रैविस हेड का 55 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 152 रनों का था।
6/6Image Source : AP
शुभमन गिल और ट्रैविस हेड का 55 वनडे मैचों के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए जो मौजूदा समय में काफी अहम माना जाता है तो उसमें गिल का स्ट्राइक रेट 99.56 का है। वहीं ट्रैविस हेड का 55 वनडे मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 97.10 का था।