सूर्यकुमार यादव बनाम श्रेयस अय्यर, 51 टी20 इंटरनेशनल में दोनों का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव बनाम श्रेयस अय्यर, 51 टी20 इंटरनेशनल में दोनों का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव की गिनती टी20 इंटरनेशनल के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है, लेकिन पिछले काफी समय से उनका बल्ला खामोश देखने को मिला है। ऐसे में अब उनको कप्तानी की जिम्मेदारी से भी हटाया जा सकता है, जिसमें उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया जा सकता है।
Published : Jun 03, 2026 11:16 pm IST, Updated : Jun 03, 2026 11:16 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का विजेता बनाने वाले सूर्यकुमार यादव की जगह और कप्तानी की जिम्मेदारी दोनों ही जाना लगभग तय माना जा रहा है। इसके पीछे की बड़ी वजह उनका खराब फॉर्म है जो काफी लंबे समय से सवालों के घेरे में देखने को मिला है और आईपीएल 2026 सीजन में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। अब उनकी जगह पर नए कप्तान बनने की रेस में तिलक वर्मा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है, जिसके बाद हम आपको सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर दोनों के टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 113 मुकाबले खेले हैं तो वहीं श्रेयस अय्यर अब तक 51 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको सूर्या और श्रेयस का 51-51 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 49 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 45.64 के औसत से 1780 रन बनाए थे। श्रेयस अय्यर ने 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 47 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 30.66 के औसत से कुल 1104 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर दोनों प्लेयर्स की गिनती टी20 इंटरनेशनल में मैच विनर बल्लेबाजों में की जाती है। सूर्या के बल्ले से 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में तीन शतकीय और 14 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी। श्रेयस अय्यर के बल्ले से 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक एक भी शतकीय पारी तो देखने को नहीं मिली है लेकिन उन्होंने 8 अर्धशतकीय पारियां जरूर खेली हैं।
4/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर दोनों ही अब तक टी20 में पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलते हुए दिखाई दिए हैं, जिसमें वह आसानी से बॉल को स्टैंड में पहुंचा देते हैं। सूर्या ने 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 101 छक्के लगाने के साथ 162 चौके लगाए थे। श्रेयस अय्यर का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 44 छक्के और 90 चौके लगाए हैं।
5/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव के बल्ले से अब तक टी20 इंटरनेशनल में कई बड़ी पारियां देखने को मिली हैं। इसमें 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद उनका एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 117 रनों की पारी थी। श्रेयस अय्यर का 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह नाबाद 74 रनों की पारी है।
6/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर दोनों की गिनती आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है, ऐसे में 51-51 मुकाबलों के बाद उनके स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो सूर्यकुमार यादव का जहां 174.33 का स्ट्राइक रेट था तो वहीं श्रेयस अय्यर का 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 136.12 का स्ट्राइक रेट रहा है।