300+ रन बनाकर भी सबसे ज्यादा ODI मैच हारने वाली टीमें, पहले नंबर पर पहुंचा इंग्लैंड
300+ रन बनाकर भी सबसे ज्यादा ODI मैच हारने वाली टीमें, पहले नंबर पर पहुंचा इंग्लैंड
किसी भी वनडे मैच में 300 रनों का स्कोर अच्छा माना जाता है, लेकिन आज के आधुनिक युग में कई टीमें खराब गेंदबाजी की वजह से 300 प्लस बनाकर मैच हार जाती हैं। आइए जानते हैं, किन टीमों ने 300 प्लस रन बनाकर भी सबसे ज्यादा वनडे मैच हारे हैं।
Published : Feb 09, 2025 10:44 pm IST, Updated : Feb 10, 2025 01:41 am IST
1/6Image Source : getty
ODI क्रिकेट टेस्ट और टी20 फॉर्मेट का मिश्रिण है। यहां पर आपको धैर्य और आक्रामकता दोनों की ही जरूरत होती है। किसी भी वनडे मैच में 300 रनों का स्कोर अच्छा माना जाता है, लेकिन आज के आधुनिक युग में कई टीमें खराब गेंदबाजी की वजह से 300 प्लस बनाकर मैच हार जाती हैं। आइए जानते हैं, किन टीमों ने 300 प्लस रन बनाकर भी सबसे ज्यादा वनडे मैच हारे हैं।
2/6Image Source : getty
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 304 रन बनाए। इसके बाद भारत ने रोहित शर्मा के दमदार शतक की बदौलत टारगेट चेज कर लिया। उन्होंने मैच में 119 रन बनाए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
3/6Image Source : getty
इंग्लैंड की टीम वनडे क्रिकेट में 300 प्लस रन बनाकर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने अभी तक ODI मैचों में 99 बार 300 प्लस रन बनाए थे, जिसमें से टीम को 28 मैचों में हार झेलनी पड़ी। इसमें भारत के खिलाफ हारा हुआ दूसरा वनडे मैच भी शामिल है।
4/6Image Source : getty
भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में 300 प्लस रन बनाकर सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में दूसरे नंबर पर है। भारत ने अभी तक वनडे मैचों में 136 बार 300 प्लस रन बनाए थे , जिसमें से टीम को 27 मैचों में हार झेलनी पड़ी।
5/6Image Source : getty
वेस्टइंडीज की टीम ने वनडे मैचों में 62 बार 300 प्लस रन बनाए, जिसमें से टीम को 23 वनडे मैचों में करारी हार झेलनी पड़ी। वनडे क्रिकेट में 300 प्लस रन बनाकर सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में वेस्टइंडीज की टीम तीसरे नंबर पर है।
6/6Image Source : getty
श्रीलंकाई टीम ने अभी तक वनडे मैचों में 87 बार 300 प्लस रन बनाए, जिसमें से 19 मैचों में श्रीलंका को हार मिली। वनडे क्रिकेट में 300 प्लस रन बनाकर सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में श्रीलंकाई टीम चौथे नंबर पर है।