World Test Championship: WTC में अब तक लगे हैं 2 तिहरे शतक, शुभमन गिल बाल- बाल चूके
World Test Championship: WTC में अब तक लगे हैं 2 तिहरे शतक, शुभमन गिल बाल- बाल चूके
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैच फिर से शुरू होने जा रहे हैं। मई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली है। जहां डब्ल्यूटीसी के तहत दो टेस्ट खेले जाएंगे। इस बीच आपको बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक केवल दो ही बार तिहरे शतक लगे हैं। शुभमन गिल ऐसा करने से बाल बाल चूक गए थे।
Published : Apr 30, 2026 12:24 pm IST, Updated : Apr 30, 2026 12:24 pm IST
1/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैच फिर से शुरू होने जा रहे हैं। मई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली है। जहां डब्ल्यूटीसी के तहत दो टेस्ट खेले जाएंगे। इस बीच आपको बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक केवल दो ही बार तिहरे शतक लगे हैं। शुभमन गिल ऐसा करने से बाल बाल चूक गए थे। चलिए आपको बताते हैं कि इस टूर्नामेंट के इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर क्या हैं।
2/6Image Source : getty
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का सबसे बड़ा स्कोर डेविड वार्नर के नाम है। डेविड वार्नर ने साल 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 335 रन बना दिए थे, यानी वे आउट भी नहीं हुए थे। उनका ये रिकॉर्ड अभी तक टूटा नहीं है। वार्नर ने 418 बॉल का सामना किया और 39 चौकों के साथ एक छक्का लगाया। ये मुकाबला एडिलेड में खेला गया था।
3/6Image Source : getty
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में तिहरा शतक लगाया है। उन्होंने भी पाकिस्तान के ही खिलाफ ये काम किया है। साल 2024 में हैरी ब्रूक ने 317 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। उनकी ये पारी मुल्तान में आई थी। ब्रूक ने 418 बॉल का सामना किया और 29 चौकों के साथ 3 छक्के लगाए। यही दो बल्लेबाज इस आईसीसी टूर्नामेंट में तिहरा शतक लगा पाए हैं।
4/6Image Source : getty
शुभमन गिल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। वे भी तिहरे शतक के करीब थे, लेकिन इसे पूरा नहीं कर पाए। गिल ने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 269 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। उन्होंने 387 बॉल का सामना किया। गिल ने 30 चौके और तीन छक्के अपनी इस पारी के दौरान लगाए थे।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के जैक क्रॉले ने साल 2020 में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार दोहरा शतक ठोका था। क्रॉले ने 393 बॉल का सामना कर 267 रन बनाए थे। इस दौरान 34 चौके और एक छक्का उनके बल्ले से आया था।
6/6Image Source : getty
जो रूट ने साल 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। ये वही टेस्ट था, जिसमें हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक लगाया था। जो रूट ने 17 चौके लगाए थे, हालांकि छक्का एक भी नहीं आया था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में यही 5 सबसे बड़े स्कोर हैं, जिसमें गिल का भी नाम आता है।