WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का अंत साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जून से लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के साथ हो जाएगा। तीसरे संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में अभी टॉप-5 में दो भारतीय प्लेयर्स हैं।
Published : Jun 07, 2025 09:13 pm IST, Updated : Jun 07, 2025 09:13 pm IST
1/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे एडिशन का फाइनल मुकाबला 11 से 15 जून तक लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच में खेला जाएगा। टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए इस चैंपियनशिप को शुरू किया गया था, जिससे फैंस की दिलचस्पी दुबारा से इस फॉर्मेट में देखने को मिली है। वहीं तीसरे संस्करण में गेंदबाजों का भी कमाल दिखा जिन्होंने अपने दम पर मैच का रुख पलटने का काम किया। ऐसे में हम आपको WTC के तीसरे संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में अभी नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज हैं। बुमराह ने 15 मैचों की 28 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 15.09 के बेहतरीन औसत के साथ कुल 77 विकेट हासिल किए, जिसमें उन्होंने 5 बार पांच विकेट हॉल अपने नाम किया।
3/6Image Source : Getty
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस अभी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। कमिंस ने 17 मैचों की 33 पारियों में गेंदबाजी करने के साथ 24.54 के औसत से कुल 73 विकेट हासिल किए हैं। कमिंस ने 5 बार पांच विकेट हॉल भी लिया है।
4/6Image Source : Getty
मिचेल स्टार्क इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। स्टार्क पिछले काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में ही अपना ध्यान लगा रहे हैं, जिसमें उन्होंने WTC 2023-25 के एडिशन में 18 मुकाबलों की 35 पारियों में गेंदबाजी करने के साथ कुल 72 विकेट अपने नाम किए हैं। स्टार्क ने इस दौरान 2 बार पारी में पांच विकेट हॉल भी लिया है।
5/6Image Source : Getty
नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाने में अपनी गेंदबाजी से काफी अहम योगदान दिया है। लियोन ने डब्ल्यूटीसी के तीसरे संस्करण में कुल 16 मैचों की 28 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 24 के औसत से 66 विकेट हासिल किए हैं। लियोन ने इस दौरान एक बार पारी में पांच विकेट हासिल भी लिया है।
6/6Image Source : Getty
रविचंद्रन अश्विन जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर काबिज हैं। अश्विन ने कुल 14 मैचों में खेलते हुए 26 पारियों में गेंदबाजी की और उसमें उन्होंने 24.55 के औसत से 63 विकेट हासिल किए। अश्विन ने इसके अलावा पांच बार पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया।