यशस्वी जायसवाल बनाम बाबर आजम, 26 टेस्ट के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल बनाम बाबर आजम, 26 टेस्ट के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद से अब तक लगातार बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उनकी तुलना कई मौजूदा खिलाड़ियों के साथ भी देखने को मिलती है।
Published : Nov 12, 2025 01:48 pm IST, Updated : Nov 12, 2025 01:48 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का टेस्ट क्रिकेट में अब तक बल्ले से काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने घर और बाहर दोनों जगह पर अपने बल्ले का कमाल दिखाया है। यशस्वी ने टेस्ट में डेब्यू के साथ ही अपनी जगह को ओपनिंग में पूरी तरह से पक्का कर लिया था, जिसके बाद से वह अब तक 26 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको यशस्वी जायसवाल और बाबर आजम की टेस्ट क्रिकेट में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल ने जहां अभी तक 26 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, तो वहीं बाबर आजम 61 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें हम आपको दोनों प्लेयर्स का 26-26 टेस्ट मैच के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। यशस्वी जायसवाल ने 26 टेस्ट मैचों की 49 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 51.65 के औसत से 2428 रन बनाए हैं। वहीं बाबर आजम का 26 टेस्ट मैच में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 48 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 45.12 के औसत से 1850 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल का टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से काफी आक्रामक अंदाज अब तक देखने को मिला है, जिसमें वह विरोधी टीम के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाकर रखते हैं। जायसवाल का 26 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह नाबाद 214 रनों का है। बाबर आजम का 26 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 143 रनों का था।
4/6Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल 26 टेस्ट मैचों में अब तक कई बड़ी पारियां खेलते हुए नजर आए हैं, जिसमें उन्होंने कुल 7 शतकीय और 12 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं बाबर आजम के बल्ले से 26 टेस्ट मैचों में 5 शतकीय और 13 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
5/6Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल का 26 टेस्ट मैचों में चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 301 चौके और 43 छक्के लगाए हैं। बाबर आजम इस मामले में काफी पीछे दिखाई देते हैं जिसमें उन्होंने 26 टेस्ट मैचों में 216 चौके और 10 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट में भी पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट को लेकर भी चर्चा देखने को मिलती है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल का 26 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 66.42 का देखने को मिला है, वहीं दूसरी तरफ बाबर आजम का 26 टेस्ट मैचों में बल्ले से स्ट्राइक रेट 56.90 का था।