8000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, मिलेगा 16GB तक RAM
8000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, मिलेगा 16GB तक RAM
गेमिंग डिवाइसेज और मॉनिटर बनाने वाली कंपनी Lenovo ने नया दमदार गेमिंग फोन लॉन्च कर दिया है। लेनोवो का यह गेमिंग फोन 8000mAh की दमदार बैटरी और 16GB तक रैम के साथ आता है।
Published : May 20, 2026 12:38 pm IST, Updated : May 20, 2026 12:38 pm IST
1/5Image Source : lenovo
गेमिंग डिवाइसेज और मॉनिटर बनाने वाली कंपनी Lenovo ने नया दमदार गेमिंग फोन लॉन्च कर दिया है। लेनोवो का यह गेमिंग फोन 8000mAh की दमदार बैटरी और 16GB तक रैम के साथ आता है। चीनी ब्रांड के इस फोन में 2K रेजलूशन वाला डिस्प्ले भी दिया गया है। आइए, जानते हैं लेनोवो के इस गेमिंग फोन के फीचर्स के बारे में...
2/5Image Source : Lenovo
Lenovo Legion Y70 (2026) में 6.82 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 7000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+, DC Dimming जैसे फीचर्स से लैस है।
3/5Image Source : Lenovo
इस गेमिंग फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 फ्लैगशिप चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
4/5Image Source : Lenovo
Lenovo के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।
5/5Image Source : Lenovo
लेनोवो का यह फोन चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 2599 यानी लगभग 36,895 रुपये है। इसे फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन लॉन्च होगा या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।