Published : Feb 01, 2026 06:03 pm IST, Updated : Feb 01, 2026 06:03 pm IST
1/5Image Source : Devialet
Devialet ने भारत में अपना प्रीमियम स्पीकर Phantom Ultimate लॉन्च किया है। इस स्पीकर की कीमत 6 आईफोन के बराबर है। ये स्पीकर देखने में बेहद यूनीक और स्टालिश लगते हैं। साथ ही, इसमें क्रिस्टल क्लियर साउंड मिलता है। आखिर, इस स्पीकर में क्या खास है, आइए जानते हैं...
2/5Image Source : Devialet
Devialet Phantom Ultimate के दो वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है। इसे 98dB और 108dB में पेश किया गया है। इस प्रीमियम स्पीकर के 98dB वाले Deep Forest और Light Pearl वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये है। वहीं, इसका Opera De Paris वेरिएंट 2,32,999 रुपये में आता है।
3/5Image Source : Devialet
Devialet Phantom Ultimate के 108dB वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 4,08,999 रुपये है। इसके Deep Forest और Light Pearl वेरिएंट की कीमत 4,08,999 रुपये है। वहीं, इसका Opera De Paris वेरिएंट 4,08,999 रुपये में आता है। इतनी कीमत में आप कम से कम 6 आईफोन 17 खरीद सकते हैं।
4/5Image Source : Devialet
यूनीक डिजाइन वाला यह प्रीमियम स्पीकर नए NXP i.MX 8M नैनो प्रोसेसर पर काम करता है। इस स्पीकर में Devialet ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिसके जरिए इसके फीचर्स कंट्रोल किए जा सकते हैं। यह एक प्लग-एंड प्ले स्पीकर है, जिसमें अडेप्टिव वॉल्यूम कंट्रोल मिलते हैं।
5/5Image Source : Devialet
इस स्पीकर को Devialet ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इस स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, WiFi 6 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 5 टच कंट्रोल दिए गए हैं। साथ ही, वॉल्यूम कंट्रोल करने के लिए एक बटन मिलेगा। इसमें म्यूजिक, सिनेमा और पॉडकास्ट जैसे मोड्स मिलते हैं।