Google Pixel 10 का आ गया First Look, लॉन्च से पहले रिवील हुए सभी फीचर्स
Google Pixel 10 का आ गया First Look, लॉन्च से पहले रिवील हुए सभी फीचर्स
Google Pixel 10 सीरीज जल्द लॉन्च होने वाली है। गूगल की यह फ्लैगशिप सीरीज अगस्त में पेश की जा सकती है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के सभी फीचर्स ऑनलाइन सामने आ चुके हैं।
Published : Jun 30, 2025 06:53 pm IST, Updated : Jun 30, 2025 06:53 pm IST
1/5Image Source : sora.ai
Google Pixel 10 सीरीज जल्द ग्लोबली लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज में Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 XL, Pixel 10 XL Pro और Pixel 10 Fold पेश किए जा सकते हैं। ये पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9 सीरीज का अपग्रेड होगी। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के सभी फीचर्स ऑनलाइन सामने आ चुके हैं।
2/5Image Source : sora.ai
पिक्सल 10 के फीचर्स टिप्स्टर ShishirShelke1 ने अपने X हैंडल से शेयर किए गए हैं। गूगल के अगले साल लॉन्च होने वाले इस पिक्सल फोन में कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। फोन के लुक और डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। यह फोन Android 16 के साथ आने वाला पहला फोन होगा।
3/5Image Source : sora.ai
रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 10 में 6.3 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन के साथ आएगी। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक होगी। यह फोन लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट के साथ आएगा। फोन में 8GB/12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।
4/5Image Source : sora.ai
Google Pixel 10 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। यह फोन 48MP के मेन और 12MP के अल्ट्रा वाइड के साथ आएगा। इसके अलावा फोन के बैक में 10.8MP का नया पेरीस्कोप लेंस मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके कैमरा ऐप में पूरी तरह से कस्टमाइजेशन का ऑप्शन मिल सकता है।
5/5Image Source : sora.ai
गूगल का यह फोन 4,970mAh (5,000mAh) की बैटरी के साथ आएगा। इसमें 29W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। गूगल का यह फ्लैगशिप फोन IP68 रेटेड होगा, जिसकी वजह से फोन के पानी में डूबने या भींगने पर कोई दिक्कत नहीं आएगी।