1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. 20 अगस्त को लॉन्च होगी Google Pixel 10 सीरीज, सामने आए कई फीचर्स, देखें First Look

20 अगस्त को लॉन्च होगी Google Pixel 10 सीरीज, सामने आए कई फीचर्स, देखें First Look

Published : Jul 17, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Jul 17, 2025 02:04 pm IST
Google Pixel 10 सीरीज की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। अगले महीने 20 अगस्त को आयोजित होने वाले Made By Google इवेंट में ये नई पिक्सल सीरीज लॉन्च की जाएगी। गूगल पिक्सल 10 सीरीज पिछले साल लॉन्च हुई Pixel 9 सीरीज का अपग्रेड होगी। गूगल अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के हार्डवेयर से लेकर डिजाइन में बदलाव कर सकता है।
1/5 Image Source : FILE

पिछले साल की तरह ही गूगल की अगली Pixel 10 सीरीज में भी चार मॉडल- Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold को लॉन्च किया जा सकता है। यह नई पिक्सल सीरीज AI फीचर से लैस होंगे और लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होंगे। गूगल का यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस सीरीज के साथ कंपनी Pixel Buds 2a और Pixel Watch भी लॉन्च कर सकती है।
2/5 Image Source : FILE

हाल ही में Google Pixel 10 सीरीज के कई फीचर्स सामने आए हैं। इस सीरीज को Google Tensor G5 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के सभी मॉडल के कैमरा डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। अपकमिंग सीरीज के बैक पैनल में चौड़ा कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जिसमें तीन कैमरे दिए जा सकते हैं।
3/5 Image Source : FILE

इस सीरीज में लॉन्च होने वाले फोल्डेबल फोन में पतले बेजल्स दिए जाएंगे। साथ ही, गूगल की यह सीरीज AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगी। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। Pixel 10 के कैमरा सेंसर में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इस सीरीज के सभी मॉडल की कीमत भी ऑनलाइन लीक हो गई है।
4/5 Image Source : Pixel

Pixel 10 को 899 यूरो यानी करीब 69,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Pixel 10 Pro की शुरुआती कीमत 1099 यूरो यानी लगभग 89,000 रुपये हो सकती है। Pixel 10 Pro XL को 1299 यूरो यानी 1.2 लाख रुपये और Pixel 10 Pro Fold को 1899 यूरो यानी लगभग 1.6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
5/5 Image Source : FILE

Advertisement