Google Pixel 9 की कीमत में भारी कटौती, अब तक के सबसे कम प्राइस में लाएं घर
Google Pixel 9 की कीमत में भारी कटौती, अब तक के सबसे कम प्राइस में लाएं घर
Google Pixel फोन पर दमदार ऑफर्स दिया जा रहा है। गूगल ने ईयर एंड सेल की घोषणा की है, जिसमें कंपनी का फ्लैगशिप Pixel 9 फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत में हजारों रुपये की कटौती की गई है।
Published : Dec 16, 2025 09:49 pm IST, Updated : Dec 16, 2025 09:49 pm IST
1/5Image Source : Google store india
Google Pixel 9 की कीमत में अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट किया गया है। गूगल का यह फोन हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने चल रहे ईयर एंड सेल में फोन की कीमत कम कर दी है। साथ ही, पिक्सल 9 की खरीद पर बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है।
2/5Image Source : google store india
गूगल पिक्सल 9 को भारत में 79,999 रुपये में लॉन्च किया था। इस समय चल रहे ईयर एंड सेल में यह फोन लॉन्च प्राइस से 20,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ते में मिल रहा है। इसे 58,399 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। इस तरह से फोन अब तक के सबसे कम प्राइस में मिलेगा।
3/5Image Source : google store india
गूगल का यह फोन 6.3 इंच के Actua OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। गूगल ने भारत में इसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उतारा है। फोन में Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जो एआई फीचर्स को सपोर्ट करता है।
4/5Image Source : google store india
गूगल का यह फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में डूबने से भी खराब नहीं होगा। इस फोन में कंपनी ने 4700mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 45W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 15 पर काम करता है और इसमें Titan M2 सिक्योरिटी चिप दिया गया है। फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए विकटस 2 का सपोर्ट मिलेगा।
5/5Image Source : google store india
Google Pixel 9 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 48MP का मैक्रो फोकस्ड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 10.5MP का कैमरा दिया गया है। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है। इसके अलावा यह फोन ऑन-डिवाइस गूगल जेमिनी फीचर्स से लैस है।