देसी ब्रांड ने पेश किया बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड, मिलते हैं एडवांस हेल्थ फीचर्स
देसी ब्रांड ने पेश किया बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड, मिलते हैं एडवांस हेल्थ फीचर्स
देसी वियरेबल डिवाइसेज और ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाने वाले ब्रांड Ubon ने बिना डिस्प्ले वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड लॉन्च किया है। इस फिटनेस बैंड में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, एडवांस हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं।
Published : Aug 03, 2026 07:41 pm IST, Updated : Aug 03, 2026 07:41 pm IST
1/5Image Source : Ubon
देसी वियरेबल डिवाइसेज और ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाने वाले ब्रांड Ubon ने बिना डिस्प्ले वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड लॉन्च किया है। इस फिटनेस बैंड में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, एडवांस हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह फिटनेस बैंड कंफर्टेबल और लाइटवेट डिजाइन के साथ आता है।
2/5Image Source : Ubon
इस फिटनेस बैंड को कंपनी ने SW-211 MaxFit सीरीज में पेश किया है। इसकी खास बात ये है कि इसमें डिस्प्ले नहीं दिया गया है, जिसकी वजह से इसकी बैटरी काफी लंबे समय तक चलती है। यह फिटनेस बैंड रियल टाइम में हेल्थ मॉनिटरिंग कर सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत 6,999 रुपये रखी है।
3/5Image Source : Ubon
इस स्मार्ट फिटनेस बैंड को खास तौर पर एथलिट्स और स्पोर्ट्स पर्सनैलिटिज को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इसके हेल्थ फीचर्स की बात करें तो यह स्ट्रेस मॉनिटरिंग, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लैस है।
4/5Image Source : Ubon
एथलिट्स के लिए इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह फिटनेस बैंड स्टेप काउंटर और कैलोरी ट्रैकिंग से भी लैस है। यही नहीं, इसमें आपको स्मार्ट नोटिफिकेशन अलर्ट मिलता है। इसे कंपनी ने एंड्रॉइड और iOS डिवाइस कंपैटिबिलिटी के साथ पेश किया है।
5/5Image Source : Ubon
Max Fit सीरीज के इस फिटनेस बैंड को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जाता है। आपके हेल्थ और फिटनेस के बारे में सारी जानकारी स्मार्टफोन में दिए गए ऐप्स पर मिलेगी। इस फिटनेस बैंड में कोई भी डिस्प्ले नहीं मिलता है। इसके साथ एक स्ट्रैप मिलता है, जिसकी मदद से आप इसे पहन सकते हैं।