किन iPhone में मिलेगा iOS 27? देखें पूरी लिस्ट, जानें कैसे करें डाउनलोड
किन iPhone में मिलेगा iOS 27? देखें पूरी लिस्ट, जानें कैसे करें डाउनलोड
WWDC में एप्पल CEO टिम कुल ने नए iOS 27 की घोषणा की है। इसके अलावा iPadOS 27, macOS 27, WatchOS के नए वर्जन की भी घोषणा की है। साथ ही, इसके सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट भी जारी की है।
Published : Jun 09, 2026 07:22 pm IST, Updated : Jun 09, 2026 07:22 pm IST
1/5Image Source : Apple
WWDC में एप्पल CEO टिम कुल ने नए iOS 27 की घोषणा की है। इसके अलावा iPadOS 27, macOS 27, WatchOS के नए वर्जन की भी घोषणा की है। एप्प्ल के डिवाइस के लिए ये नए ऑपरेटिंग सिस्टम इस साल सितंबर से मिलने लगेंगे। हालांकि, बीटा यूजर्स के लिए जल्द ही इसका बीटा वर्जन रिलीज किया जाएगा।
2/5Image Source : India TV
WWDC के कीनोट में कुक ने कहा कि iOS 27 में ऐप्स पहले के मुकाबले 30% तक तेजी से ओपन होंगे यानी ऐप ओपन होने के समय को कम किया गया है। साथ ही, कंपनी ने iOS 27 सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट भी जारी की है।
3/5Image Source : India TV
iOS 27 में हुए बड़े बदलाव की बात करें तो AirDrop को पहले के मुकाबले फास्ट बनाया गया है। इसके जरिए डेटा ट्रांसफर की स्पीड को 80% तक तेज किया गया है। यूजर्स आसानी से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में तेजी से फोटो, वीडियो और अन्य फाइल्स को ट्रांसफर कर सकेंगे।
4/5Image Source : India TV
iOS 27 में किए जाने वाले कई बदलाव के साथ-साथ एप्पल ने नए Child Accounts की भी घोषणा की है। अब टीनएजर्स और बच्चों के एप्पल अकाउंट्स को पैरेंट्स मैनेज कर सकेंगे। इन अकाउंट्स में कई सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।
5/5Image Source : India TV
WWDC में टिम कुक ने घोषणा की है कि iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च होने वाले सभी आईफोन में यूजर्स को iOS 27 मिलेगा। हालांकि, अभी यह अपडेट रोल आउट नहीं किया जाएगा। बीटा प्रोग्राम में भाग लेने वाले यूजर्स के लिए जल्द ही इसका अपडेट रिलीज होगा।