लॉन्च से पहले जानें कैसा है मोटोराला का यह सिग्नेचर फोन, क्या हैं खूबियां?
लॉन्च से पहले जानें कैसा है मोटोराला का यह सिग्नेचर फोन, क्या हैं खूबियां?
Motorola Signature First Impressions: मोटोरोला सिग्नेचर फोन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। मोटोरोवा के इस प्रीमियम फोन को कल यानी 23 जनवरी 2026 को भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन के कई फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं।
Published : Jan 22, 2026 12:02 pm IST, Updated : Jan 22, 2026 01:33 pm IST
1/5Image Source : Motorola India
Motorola Signature फोन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। मोटोरोवा के इस प्रीमियम फोन को कल यानी 23 जनवरी 2026 को भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन के कई फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं। इसे दो कलर ऑप्शन पेनाटोन मार्टिनी ओलिव (Panatone Martini Olive) और पेनाटोन कार्बन (Panatone Carbon) में पेश किया जाएगा। इसके अलावा यह फोन 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM +1TB वेरिएंट में आएगा।
2/5Image Source : Motorola India
मोटोरोला के इस फ्लैगशिप सिग्नेचर फोन की कीमत भी ऑनलाइन लीक हो गई है। इस फोन को 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका सीधा मुकाबला OnePlus 15R, Oppo Reno 15 Pro, Realme 16 Pro जैसे फोन से होगा। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, यह फोन एयरक्राफ्ट में यूज होने वाले एल्युमीनियम ग्रेड बॉडी के साथ आएगा। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा और फोन की मोटाई महज 6.99mm होगी।
3/5Image Source : Motorola India
मोटोरोला ने कंफर्म किया है कि इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। OnePlus 15R को भी इसी प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। वनप्लस ने अपने इस फोन को 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। अगर, मोटोरोला की लीक हुई कीमत सही हुई तो यह वनप्लस के मुकाबले काफी महंगा होगा।
4/5Image Source : Motorola India
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो मोटोरोला का यह अल्ट्रा थिन डिजाइन वाला फोन 5,200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आएगा। फोन में 66W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। यह फोन IP68, IP69 रेटेड होगा, जिसकी वजह से फोन पानी में गिरने या फिर धूल-मिट्टी आदि से खराब नहीं होगा। वनप्लस, ओप्पो और रियलमी के लेटेस्ट फोन में आपको इसके मुकाबले बड़ी बैटरी मिलती है।
5/5Image Source : Motorola India
Motorola Signature में 6.8 इंच का सुपर HD LTPO डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट तक को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें HDR10+, 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। मोटोरोला के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन Sony LTY 828 कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।