12GB रैम और 50MP के तीन कैमरे के साथ आएगा Nothing Phone 3a, फीचर्स हुए लीक
12GB रैम और 50MP के तीन कैमरे के साथ आएगा Nothing Phone 3a, फीचर्स हुए लीक
Nothing Phone 3a जल्द ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है। नथिंग का यह फोन भी पिछले साल लॉन्च हुए Phone 2a की तरह दिखेगा। कंपनी इसके कई फीचर्स को अपग्रेड कर सकती है।
Published : Dec 04, 2024 11:34 pm IST, Updated : Dec 04, 2024 11:34 pm IST
1/6Image Source : India TV
Nothing अपने एक और मिड बजट फोन की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। ब्रिटिश ब्रांड का यह फोन Nothing Phone 3a के नाम से आएगा। इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Nothing Phone 2a के इस अपग्रेडेड वर्जन के बारे में लीक रिपोर्ट सामने आई है।
2/6Image Source : FILE
कंपनी Nothing Phone 3 और Nothing Phone 3 Plus को भी अगले साल बाजार में उतार सकती है। SmartPrix की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नथिंग के अपकमिंग फोन को IMEI डेटा बेस में देखा गया है। इनके मॉडल नंबर क्रमश: A001, A059 और A059P के नाम से लिस्ट हुआ है।
3/6Image Source : FILE
इस सीरीज में A059P को Nothing Phone 3a के नाम से पेश कया जा सकता है। इसके अलावा इसका Plus वेरिएंट भी उतारा जाएगा। Nothing Phone 3a में भी Glyph लाइटिंग, ट्रांसपैरेंट बैक पैनल जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
4/6Image Source : FILE
इस बार कंपनी अपने मिड बजट फोन में Qualcomm Snapdragon 7s प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। पिछले साल लॉन्च हुए Phone 2a और Phone 2a Plus में MediaTek Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर दिए गए हैं। फोन में 12GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज मिल सकता है।
5/6Image Source : FILE
हाल ही में इस फोन को गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है। इसे सिंगल कोर में 1,149 और मल्टीकोर में 2,813 का स्कोर प्रापत हुआ है। नथिंग की यह सीरीज Android 15 पर बेस्ड Nothing OS के साथ लॉन्च हो सकती है। फोन को लुक और डिजाइन पिछले फोन की तरह हो सकता है। हो सकता है कंपनी इसमें कुछ अपग्रेड करे।
6/6Image Source : FILE
Nothing Phone 3a के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सका है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी नथिंग के इस फोन में 50MP का कैमरा मिल सकता है।