OnePlus ला रहा 9000mAh बैटरी वाला धाकड़ फोन, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स
OnePlus ला रहा 9000mAh बैटरी वाला धाकड़ फोन, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स
वनप्लस एक बार फिर से बड़ा धमाका करने वाला है। चीनी ब्रांड जल्द मार्केट में 9000mAh बैटरी वाला टर्बो फोन लॉन्च करने वाला है। इस फोन की डिटेल ऑनलाइन सामने आई है। वनप्लस के इस फोन को OnePlus Ace 6 Turbo के नाम से पेश किया जा सकता है।
Published : Nov 26, 2025 06:52 pm IST, Updated : Nov 26, 2025 06:52 pm IST
1/5Image Source : india tv
वनप्लस एक बार फिर से बड़ा धमाका करने वाला है। चीनी ब्रांड जल्द मार्केट में 9000mAh बैटरी वाला टर्बो फोन लॉन्च करने वाला है। इस फोन की डिटेल ऑनलाइन सामने आई है। वनप्लस के इस फोन को OnePlus Ace 6 Turbo के नाम से पेश किया जा सकता है।
2/5Image Source : india tv
इसके अलावा कंपनी जल्द ही चीनी बाजार में OnePlus Ace 6T और भारत समेत ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15R उतारने वाली है। OnePlus Ace 6 Turbo की जानकारी चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन यानी DCS ने दी है। इस फोन को टर्बो नाम से पेश किया जाएगा, जिसमें 9000mAhकी बड़ी बैटरी दी जाएगी।
3/5Image Source : india tv
हाल में लॉन्च हुए OnePlus 15 में भी कंपनी ने बड़ी 7300mAh की बैटरी दी है। इसके साथ वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी दिया गया है। वनप्लस का यह फोन इसी महीने भारतीय बाजार में पेश किया गया है। OnePlus Ace 6 Turbo के लीक हुए फीचर्स की बात करें तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
4/5Image Source : india tv
OnePlus Ace 6 Turbo में 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 6.78 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।
5/5Image Source : india tv
OnePlus Ace 6 Turbo को भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा या नहीं यह अभी कंफर्म नहीं है। इस फोन को कंपनी खास तौर पर गेमिंग लवर्स और हैवी यूजर्स के लिए लॉन्च करने वाली है। फोन के कैमरे फीचर्स की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है।